देश की तीसरी सबसे बड़ी मोटरसाइकिल कंपनी TVS जल्द ही TVS Apache RTR 160 और Apache RTR 160 4V लॉन्च करने वाली है। ये बाइक पुणे में ARAI टेस्टिंग के दौरान स्पॉट हुई है। आइए जानें फीचर्स और कीमत...
TVS Apache 160 बीएस-6 टेस्टिंग के दौरान हुई स्पॉट, जल्द होगी लॉन्च , जानें कीमत
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कई महीनों से चल रहा काम
कंपनी नई Apache RTR 160 और Apache 160 4V पर पिछले कुछ महीनों से काम कर रही है, जो नए BS-6 इंजन से लैस होगी। रिपोर्ट के मुताबिक इस बाइक को टेस्टिंग के दौरान देखा गया है। बता दें कि Apache RTR 160 4V कंपनी की एक लोकप्रिय मॉडल साबित हुई है और यह यूथ को सीधा टारगेट करती है।
यह फीचर्स होंगे शामिल
जब भी किसी इंजन को बीएस-6 में बदला जाता है, तब उसके एग्जॉस्ट के इंटर्नल में परिवर्तन होता है। बाइक में फ्यूल इंजेक्शन की भी सुविधा मिलेगी। बीएस-6 इंजन के साथ बाइक में नई एलईडी हेडलाइट को भी शामिल किया जाएगा। साथ ही इसमें नया इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर भी जोड़ा जा सकता है, जो ब्लूटूथ कनेक्टिविटी फीचर से भी लैस हो सकता है।
दमदार इंजन
Apache RTR 160 में 159.7 सीसी का दमदार एयर कुल्ड इंजन दिया गया है। यह बाइक 8,500 आरपीएम पर 15 पीएस की मैक्स स्पीड और 6,500 आरपीएम पर 13 एनएम का टॉर्क देता है। वहीं, Apache 8,000 आरपीएम पर 16.28 पीएस का पॉवर और 6,500 आरपीएम पर 14.8 एनएम का टॉर्क छोड़ता है।
कीमत क्या होगी?
TVS Apache RTR 160 को बीएस-6 में बदलने के बाद इसके दाम में भी इजाफा होगा। वर्तमान में बीएस-4 बाइक की एक्स शोरूम कीमत 87,573 रुपये है। लेकिन बीएस-6 अपडेट मिलने के बाद इसके दाम में आठ से दस हजार की बढ़ोतरी हो सकती है, यानि इस बाइक एक्स शोरूम कीमत 92,000 से शुरू होगी। कंपनी इन बाइक्स को एक अप्रैल 2020 के पहले लॉन्च कर सकती है।