फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

विराट को सबसे अधिक बार आउट करने का बनाया रिकॉर्ड, अब उनके आक्रामक रवैये का किया बचाव

Wed, 04 Mar 2020 07:42 AM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: Rajeev Rai Updated Wed, 04 Mar 2020 07:42 AM IST
विज्ञापन
New Zealand Pacer Tim Southee defends Virat Kohli's on field behaviour says he is energetic
विराट-साउदी - फोटो : सोशल मीडिया

न्यूजीलैंड के तेज गेंदबाज टिम साउदी ने दूसरे टेस्ट के दौरान विराट कोहली के आक्रामक रवैये का बचाव करते हुए कहा कि भारतीय कप्तान काफी जुनूनी खिलाड़ी हैं, जो अपना सर्वश्रेष्ठ देने का प्रयास करते हैं।

New Zealand Pacer Tim Southee defends Virat Kohli's on field behaviour says he is energetic
टीम इंडिया - फोटो : सोशल मीडिया

दूसरे टेस्ट के दूसरे दिन न्यूजीलैंड के कप्तान केन विलियम्सन के आउट होने के बाद कोहली ने जबर्दस्त जश्न मनाया था और एक पत्रकार पर भी वह भड़क गए थे। भारत ने यह मैच सात विकेट से गंवाने के साथ सीरीज 0-2 से गंवाई।

New Zealand Pacer Tim Southee defends Virat Kohli's on field behaviour says he is energetic
विराट कोहली - फोटो : सोशल मीडिया

आईपीएल में कोहली के साथ खेल चुके साउदी ने रेडियो न्यूजीलैंड से कहा, ‘वह काफी जुनूनी व्यक्ति हैं और मैदान पर काफी ऊर्जावान। वह अपना सर्वश्रेष्ठ करने का प्रयास करते हैं। साउदी ने कहा कि भारत और न्यूजीलैंड दोनों ने सीरीज में कड़ी चुनौती पेश की लेकिन दोनों टीमों के बीच कोई कड़वाहट नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन
New Zealand Pacer Tim Southee defends Virat Kohli's on field behaviour says he is energetic
टिम साउदी

बता दें कि टिम साउदी को उनकी जबरदस्त गेंदबाजी के लिए मैन ऑफ दी सीरीज का अवार्ड दिया गया और उन्होंने इस पूरी सीरीज में विराट को कई बार आउट किया। साथ ही विराट को सबसे अधिक बार आउट करने का रिकॉर्ड भी साउदी ने अपने नाम किया था।

विज्ञापन
New Zealand Pacer Tim Southee defends Virat Kohli's on field behaviour says he is energetic
भारत बनाम न्यूजीलैंड - फोटो : सोशल मीडिया
न्यूजीलैंड के अनुभवी तेज गेंदबाज, 31 वर्षीय साउदी के लिए भारत के खिलाफ टेस्ट सीरीज शानदार रही। उन्होंने दो मैचों की चार पारियों में एक पांच विकेट हॉल के साथ 14 विकेट चटकाए और भारतीय बल्लेबाजों को खूब परेशान किया।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed