फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Women World T20: तय हो गई सेमीफाइनल की चार टीम, जानिए किससे भिड़ेगा भारत

Wed, 04 Mar 2020 07:37 AM IST
अंशुल तलमले स्पोर्टस डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्टस डेस्क, अमर उजाला Published by: अंशुल तलमले Updated Wed, 04 Mar 2020 07:37 AM IST
विज्ञापन
Womens T20 World Cup 2020 Four teams who qualified for semi final, india vs England in final four
सेमीफाइनल के लिए क्वालीफाई करने वाली चार टीम - फोटो : ICC

महिला टी-20 विश्व कप के सेमीफाइनल की तस्वीर साफ हो चुकी है। 5 मार्च से शुरू होने वाले नॉकआउट राउंड से पहले यह तय हो गया है कि कौन सी टीम किससे भिड़ेगी। भारतीय टीम इस टूर्नामेंट के सेमीफाइनल में पहुंचने वाली पहली टीम बनी थी। अब मंगलवार को दक्षिण अफ्रीका और इंग्लैंड के बीच बारिश की वजह से रद्द हुए मुकाबले के बाद यह पता लग गया है कि टीम इंडिया का अंतिम चार में किससे सामना होगा।

Womens T20 World Cup 2020 Four teams who qualified for semi final, india vs England in final four
महिला टी-20 विश्व कप - फोटो : पीटीआई

दरअसल, ग्रुप ए में भारत के साथ ऑस्ट्रेलिया, न्यूजीलैंड, श्रीलंका और बांग्लादेश की टीमें थीं। इसमें से भारत ने अपने सभी मैच जीतकर सेमीफाइनल के लिए क्वालीफाई किया जबकि ऑस्ट्रेलियाई टीम चार मैच में तीन जीत और एक हार के साथ ग्रुप 'ए' में दूसरे पायदान पर रही। पहली बार फाइनल में जगह बनाने की कोशिशों में जुटा भारत ग्रुप ए में अपने चारों मैच जीतकर आठ अंक के साथ शीर्ष पर रहा था।

Womens T20 World Cup 2020 Four teams who qualified for semi final, india vs England in final four
महिला क्रिकेट विश्व कप 2020 - फोटो : पीटीआई

नियम यह है कि ग्रुप ए की नंबर एक की टीम और ग्रुप बी के दूसरे पायदान पर रहने वाली टीम के बीच सेमीफाइनल मुकाबला होगा। वहीं, नंबर ग्रुप ए की नंबर दो टीम ग्रुब बी के शीर्ष पर काबिज टीम से भिड़ेगी। भारत महिला टी-20 विश्व कप के सेमीफाइनल में इंग्लैंड से भिड़ेगा जो ग्रुप बी में दक्षिण अफ्रीका और वेस्टइंडीज का मैच बारिश की भेंट चढ़ने के बाद दूसरे स्थान पर रहा। इस मैच के रद्द होने से दक्षिण अफ्रीका को एक अंक मिला और टीम ग्रुप बी में सात अंक के साथ शीर्ष पर रही।

विज्ञापन
विज्ञापन
Womens T20 World Cup 2020 Four teams who qualified for semi final, india vs England in final four
आईसीसी महिला टी-20 विश्व कप - फोटो : सोशल मीडिया

तीन जीत और एक हार से छह अंक जुटाने वाले इंग्लैंड और भारत के बीच सेमीफाइनल गुरुवार, 5 मार्च को दोपहर तीन बजे खेला जाएगा। 2018 में हुए पिछले टूर्नामेंट में भी यही दोनों टीमें सेमीफाइनल में आमने सामने थी। इंग्लैंड ने 2018 में हुए टी-20 विश्व कप के सेमीफाइनल में भारत को हराया था, लेकिन फाइनल में ऑस्ट्रेलिया से हार गया था। दूसरा सेमीफाइनल दक्षिण अफ्रीका और ग्रुप ए में शीर्ष पर रहे चार बार के चैंपियन आस्ट्रेलिया के बीच गुरुवार को ही शाम सात बजे से सिडनी क्रिकेट ग्राउंड पर खेला जाएगा।

विज्ञापन
Womens T20 World Cup 2020 Four teams who qualified for semi final, india vs England in final four
भारतीय महिला क्रिकेट टीम - फोटो : ट्विटर

ग्रुप ए अंकतालिका
 

टीम     मैच     जीते     हारे बेनतीजा  अंक
भारत   4 4 0 0 8
ऑस्ट्रेलिया 4 3 1 0 6
न्यूजीलैंड 4 2 2 0 4
श्रीलंका  4 1 3 0 2
बांग्लादेश 4 0 4 0 0
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed