फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

न्यूजीलैंड के नाम दर्ज हुआ इस वर्ल्ड कप का शर्मनाक रिकॉर्ड, बुमराह ने बनाया अनोखा कीर्तिमान

Wed, 10 Jul 2019 02:52 PM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: Rajeev Rai Updated Wed, 10 Jul 2019 02:52 PM IST
विज्ञापन
New Zealand book record lowest Powerplay scores in cricket world cup 2019
इंडिया vs न्यूजीलैंड - फोटो : social media

वर्ल्ड कप के 12वें सीजन का पहला सेमीफाइनल भारत और न्यूजीलैंड के बीच शुरू हो चुका है। मैनचेस्टर के ओल्ड ट्रेफर्ड स्टेडियम में खेले जा रहे मुकाबले में न्यूजीलैंड पहले बल्लेबाजी कर रहा है।  पहले बल्लेबाजी करते हुए न्यूजीलैंड के नाम एक शर्मनाक रिकॉर्ड भी दर्ज हो गया है।

New Zealand book record lowest Powerplay scores in cricket world cup 2019
Jasprit Bumrah-Bhuvneshwar Kumar - फोटो : social Media

बुमराह और भुवनेश्वर की सटीक और शानदार गेंदबाजी के आगे न्यूजीलैंड की पारी की शुरुआत बेहद धीमी रही। न्यूजीलैंड की स्थिति ऐसी हो गई थी कि उन्होंने 17 गेंदों के बाद अपना खाता खोला। बुमराह और भुवनेश्वर दोनों ने ही अपना पहला ओवर मेडेन निकाला। 
 

New Zealand book record lowest Powerplay scores in cricket world cup 2019
केन विलियमसन - फोटो : social media

कीवी टीम ने पहले पॉवरप्ले यानी की शुरू के 10 ओवर में 1 विकेट के नुकसान पर मात्र 27 रन बनाए, ये इस वर्ल्ड कप का पॉवरप्ले में बनाया गया सबसे कम स्कोर है। इससे पहले टीम इंडिया ने बर्मिंघम में इंग्लैंड के खिलाफ मुकाबले में पहले 10 ओवर में 1 विकेट के नुकसान पर मात्र 28 रन बनाए थे। इस मैच में इंडिया को हार का सामना करना पड़ा था। 

विज्ञापन
विज्ञापन
New Zealand book record lowest Powerplay scores in cricket world cup 2019
जसप्रीत बुमराह - फोटो : सोशल मीडिया

वहीं टीम इंडिया के तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह ने इस वर्ल्ड कप में एक अनोखी उपलब्धि अपने नाम कर ली है। योर्कर किंग के नाम से मशहूर बुमराह इस वर्ल्ड कप में सर्वाधिक मेडेन ओवर फेंकने वाले गेंदबाज बन गए हैं। बुमराह ने अब तक कुल 9 मेडेन ओवर किए हैं। 

विज्ञापन
New Zealand book record lowest Powerplay scores in cricket world cup 2019
जोफ्रा आर्चर - फोटो : social Media

बुमराह के बाद इंग्लैंड के तेज गेंदबाज जोफ्रा आर्चर ने कुल 8 मेडेन ओवर फेंके हैं। हालांकि इंग्लैंड की टीम को 11 जुलाई को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ अभी सेमीफाइनल मैच भी खेलना है तो आर्चर के पास बुमराह से आगे निकलने का एक मौका होगा।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed