फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

National Youth Day: यशस्वी जायसवाल से लेकर तिलक वर्मा-रिंकू सिंह तक, इस साल कमाल कर सकते हैं ये युवा क्रिकेटर

Fri, 12 Jan 2024 05:55 AM IST
शक्तिराज सिंह स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शक्तिराज सिंह Updated Fri, 12 Jan 2024 05:55 AM IST
सार

पिछले साल शुभमन गिल ने बेहतरीन प्रदर्शन किया था और तीनों फॉर्मेट में टीम इंडिया में अपनी जगह पक्की की। अब वह टीम के सबसे अहम खिलाड़ियों में से एक हैं। इस साल भी कई युवा कमाल कर सकते हैं।

विज्ञापन
National Youth Day 2024 These Young Cricketers May Shine Yashasvi Jaiswal to Tilak Verma
राष्ट्रीय युवा दिवस 2024 - फोटो : अमर उजाला
भारत एक युवा देश है। हर वर्ष स्वामी विवेकानंद की जयंती पर 12 जनवरी को राष्ट्रीय युवा दिवस मनाया जाता है। इसके साथ ही स्वामी विवेकानंद के जीवन और शिक्षाओं को युवाओं के बीच पहुंचाने का भी काम किया जाता है, जिससे उनके अंदर देशभक्ति की भावना को जगाया जा सके। यहां हम ऐसे युवा क्रिकेट खिलाड़ियों के बारे में बता रहे हैं, जो इस साल देश के लिए कमाल कर सकते हैं और देशवासियों को जश्न मनाने के कई पल दे सकते हैं।


पिछले साल शुभमन गिल ने बेहतरीन प्रदर्शन किया था और तीनों फॉर्मेट में टीम इंडिया में अपनी जगह पक्की की। अब वह टीम के सबसे अहम खिलाड़ियों में से एक हैं। इस साल भी कई युवा गिल की राह पर चलकर कमाल कर सकते हैं।

यशस्वी जायसवाल

National Youth Day 2024 These Young Cricketers May Shine Yashasvi Jaiswal to Tilak Verma
यशस्वी जायसवाल - फोटो : सोशल मीडिया
मौजूदा समय में यशस्वी जायसवाल देश के सबसे प्रतिभावान युवा खिलाड़ियों में से एक हैं। उत्तर प्रदेश के भदोही के इस लड़के की कहानी सभी जानते हैं। आईपीएल में करोड़ों की कमाई करने वाले यशस्वी पहले ही काफी सफल हो चुके हैं। 22 साल के यशस्वी ने बेहद कम उम्र में अपने परिवार को गरीबी के दलदल से निकाला है। अब उनका लक्ष्य देश के लिए कई यादगार पारियां खेलने और देशवासियों को खुशी देने का है। पानू पूरी बेचने वाला लड़का अंतरराष्ट्रीय स्तर पर देश का प्रतिनिधित्व करने के बाद भी जितना सरल है। उससे साफ है कि उन पर सफलता का नशा नहीं चढ़ने वाला और रनों की भूख हमेशा उनके अंदर रहेगी। यही भूख हर बल्लेबाज को बड़ा खिलाड़ी बनाती है।

तिलक वर्मा

National Youth Day 2024 These Young Cricketers May Shine Yashasvi Jaiswal to Tilak Verma
तिलक वर्मा - फोटो : सोशल मीडिया
इलेक्ट्रीसियन के बेटे तिलक वर्मा भी सीमित ओवर क्रिकेट में देश के सबसे अच्छे युवा खिलाड़ियों में से एक हैं। आईपीएल में वह पहले ही मुंबई इंडियंस के लिए कई यादगार पारियां खेल चुके हैं। टी20 क्रिकेट में भी उन्होंने वेस्टइंडीज के दौरे पर बेहतरीन बल्लेबाजी की थी। इस साल उन्हें लगातार मौके मिलना तय है और 21 साल के तिलक निश्चित रूप से इन मौकों का फायदा उठाने में सक्षम होंगे। वह आईपीएल में अपना जलवा दिखा चुके हैं। अब उन्हें अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में दबाव झेलकर मैच जिताऊ पारियां खेलने की आदत डालनी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रिंकू सिंह

National Youth Day 2024 These Young Cricketers May Shine Yashasvi Jaiswal to Tilak Verma
रिंकू सिंह - फोटो : सोशल मीडिया
आईपीएल में आखिरी ओवर में लगातार पांच छक्के लगाकर सुर्खियों में आने वाले रिंकू सिंह के बारे में भी सभी जानते हैं। 26 साल के रिंकू देश के सबसे बेहतरीन युवा फिनिशर हैं। उन्हें कभी पोछा लगाने का काम करने के लिए कहा गया था, लेकिन अब यह खिलाड़ी 150 किमी प्रति घंटे की रफ्तार वाली गेंद पर स्वीप के जरिए छक्के जड़ रहा है। आईपीएल के बाद अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी रिंकू सिंह बतौर फिनिशर खुद को साबित कर चुके हैं। अब उन्हें और मौके मिलने की देर है, ताकि वह कई यादगार पारियां खेलकर भारतीय क्रिकेट प्रेमियों के दिल में अपनी खास जगह बना सकें।
विज्ञापन

रवि बिश्नोई

National Youth Day 2024 These Young Cricketers May Shine Yashasvi Jaiswal to Tilak Verma
रवि बिश्नोई - फोटो : BCCI
23 साल के रवि बिश्नोई भी देश के सबसे बेहतरीन उभरते हुए खिलाड़ियों में से एक हैं। रवींद्र जडेजा, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव और युजवेन्द्र चहल जैसे सीनियर खिलाड़ियों के चलते बिश्नोई को लगातार खेलने का मौका नहीं मिलता है, लेकिन उन्हें जब भी खेलने का मौका मिला उन्होंने अच्छा प्रदर्शन किया। इसी वजह से बिश्नोई पिछले साल टी20 रैंकिंग में शीर्ष पर पहुंच गए थे। इस साल भी वह मौका मिलने पर विपक्षी बल्लेबाजों को अपनी फिरकी पर नचा सकते हैं और कई विकेट लेकर अपना नाम बना सकते हैं।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed