फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

IND vs PAK: 'दोनों बोर्ड खेलने को तैयार हैं', भारत-पाकिस्तान के बीच द्विपक्षीय सीरीज को लेकर PCB चीफ का बयान

Thu, 11 Jan 2024 11:18 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कराची
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कराची Published by: स्वप्निल शशांक Updated Thu, 11 Jan 2024 11:18 PM IST
सार

पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट ने अशरफ के हवाले से कहा, 'जहां तक भारत-पाकिस्तान सीरीज का सवाल है तो दोनों बोर्ड एक दूसरे के साथ खेलने के लिए तैयार हैं।'

विज्ञापन
'Both Boards Are Ready To Play...': PCB Chief Zaka Ashraf Statement On India vs Pakistan Bilateral Series
भारत बनाम पाकिस्तान - फोटो : सोशल मीडिया
भारत और पाकिस्तान के बीच पिछले काफी समय से कोई द्विपक्षीय सीरीज नहीं खेली गई है। पिछली बार दोनों टीमों के बीच 2012-13 में द्विपक्षीय सीरीज खेली गई थी। इसके बाद से दोनों चिर प्रतिद्वंद्वी टीमों ने केवल आईसीसी और एशियन क्रिकेट काउंसिल (एसीसी) के टूर्नामेंट्स में ही एक दूसरे का सामना किया है। यह एक ऐसा मैच है जो दोनों देशों के क्रिकेट प्रशंसकों के लिए एक विशेष महत्व रखता है। जब भी भारत और पाकिस्तान की क्रिकेट टीमें भिड़ती हैं, स्टेडियम दर्शकों से खचाखच भरा होता है और अलग ही वातावरण होता है।
'Both Boards Are Ready To Play...': PCB Chief Zaka Ashraf Statement On India vs Pakistan Bilateral Series
भारत बनाम पाकिस्तान - फोटो : अमर उजाला
हालांकि, पिछले काफी समय से दोनों देशों के बीच राजनीतिक तनाव की वजह से कोई द्विपक्षीय सीरीज नहीं खेली गई है। 2008 में मुंबई में हुए आतंकी हमले के बाद से भारत ने पाकिस्तान का दौरा नहीं किया है। इस बीच पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) प्रबंधन समिति के अध्यक्ष जका अशरफ ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में एक दिलचस्प बयान दिया है।
'Both Boards Are Ready To Play...': PCB Chief Zaka Ashraf Statement On India vs Pakistan Bilateral Series
रोजर बिन्नी, जका अशरफ और राजीव शुक्ला - फोटो : सोशल मीडिया
पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट ने अशरफ के हवाले से कहा, 'जहां तक भारत-पाकिस्तान सीरीज का सवाल है तो दोनों बोर्ड एक दूसरे के साथ खेलने के लिए तैयार हैं। बस सरकार से मंजूरी मिलने की देरी है।' इस बयान के बाद बीसीसीआई की तरफ से कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
'Both Boards Are Ready To Play...': PCB Chief Zaka Ashraf Statement On India vs Pakistan Bilateral Series
जय शाह (बाएं) और जका अशरफ (दाएं) के बीच मुलाकात हुई - फोटो : सोशल मीडिया
सितंबर 2023 में केंद्रीय खेल मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा था कि बीसीसीआई ने पहले फैसला किया था कि भारत और पाकिस्तान के बीच द्विपक्षीय सीरीज तब तक नहीं होगी जब तक कि पाकिस्तान आतंकवाद को समाप्त नहीं करता है। अनुराग ठाकुर ने पत्रकारों से बात करते हुए कहा था, 'बीसीसीआई ने बहुत पहले फैसला किया था कि हम पाकिस्तान के साथ द्विपक्षीय मैच नहीं खेलेंगे जब तक कि वे आतंकवाद, सीमा पार हमलों और घुसपैठ को समाप्त नहीं करते। मुझे लगता है कि देश और जनता की भावनाएं भी समान हैं।'
विज्ञापन
'Both Boards Are Ready To Play...': PCB Chief Zaka Ashraf Statement On India vs Pakistan Bilateral Series
रोहित शर्मा और बाबर आजम - फोटो : सोशल मीडिया
यह बयान जम्मू-कश्मीर में आतंकवादियों के साथ अनंतनाग की मुठभेड़ में तीन शीर्ष भारतीय सुरक्षाकर्मियों के शहीद होने के बाद आया था। भारत ने हाल ही में अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में वनडे विश्व कप 2023 के दौरान पाकिस्तान का सामना किया था। भारत ने यह मैच सात विकेट से जीता था। दोनों टीमें नौ जून को न्यूयॉर्क में 2024 टी20 विश्व कप में आमने-सामने होंगी। इसके लिए भी स्टेडियम दर्शकों से भरे रहने की संभावना है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed