फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

'पहले सुनाई थी खरी-खोटी, अब विराट को बताया ब्रह्मांड का सर्वश्रेष्ठ क्रिकेटर'

Tue, 21 Aug 2018 10:59 PM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Updated Tue, 21 Aug 2018 10:59 PM IST
विज्ञापन
Nasser Hussain believe virat kohli is the greatest player on the planet right now
विराट कोहली

इंग्लैंड के खिलाफ नॉटिंघम के ट्रेंट ब्रीज में खेले जा रहे तीसरे टेस्ट के तीसरे दिन टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली के ऐतिहासिक शतक (103) जड़ते ही भारतीय मूल के पूर्व इंग्लिश कप्तान नासिल हुसैन ने उनकी जमकर तारीफ की है।




 

Nasser Hussain believe virat kohli is the greatest player on the planet right now
virat and anderson

एजबेस्टन टेस्ट में इंग्लैंड के हाथों 31 रन से हार झेलने के बाद भारतीय मूल के पूर्व इंग्लिश कप्तान नासिल हुसैन ने विराट कोहली की जमकर आलोचनाएं की थी और अब जमकर तारीफों के पुल बांधे हैं। बता दें कि पूर्व इंग्लिश कप्तान नासिर हुसैन ने विराट कोहली की तारीफ करते हुए उन्हें ब्रह्मांड का सर्वश्रेष्ठ क्रिकेटर बताया है।

Nasser Hussain believe virat kohli is the greatest player on the planet right now
नासिर हुसैन

हुसैन ने स्काई स्पोर्ट्स के हवाले से कहा, 'कोहली शायद महसूस नहीं कर पाएंगे कि उनके 2014 के दौरे के बाद इंग्लैंड में साबित होने की अटकलें थी, लेकिन विश्व क्रिकेट यह देखने का इंतजार कर रहा था कि क्या वह खुद को महान बनाने के लिए रन बना सकते हैं और खुद को सचिन तेंदुलकर, सुनील गावस्कर की तरह इंग्लैंड की सरजमीं पर  रन बनाकर साबित कर सकते हैं।'

विज्ञापन
विज्ञापन
Nasser Hussain believe virat kohli is the greatest player on the planet right now
विराट कोहली

हुसैन ने आगे कहा, 'विराट ने इंग्लैंड की सरजमीं पर जिस स्थिति में बल्लेबाजी कर खुद को साबित किया है, वह वाकई काबिल-ए-तारीफ है। उन्होंने इंग्लैंड की धरती पर 400 रन साबित कर दिया कि वह एक महान खिलाड़ी हैं। विराट का प्रदर्शन शानदार रहा। मुझे विश्वास है कि वह इस समय ब्रह्मांड का सर्वश्रेष्ठ क्रिकेटर हैं। मुझे उनकी तीव्रता और रिलैक्स के बीच का संतुलन काफी पसंद है।'

विज्ञापन
Nasser Hussain believe virat kohli is the greatest player on the planet right now
Nasser Hussain

याद हो कि इग्लैंड के खिलाफ पहले टेस्ट में मिली हार के बाद नासिर हुसैन ने विराट पर जमकर निशाना साधा था और खरी-खोटी सुनाई थी। उन्होंने कहा था कि टीम इंडिया की 31 रन से हार के लिए उन्हें भी कुछ जिम्मेदारी लेनी चाहिए।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed