फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

16 पारियों के बाद पुजारा ने जड़ा अर्धशतक, बोले- काउंटी खेलने से मिली मदद

Tue, 21 Aug 2018 10:59 PM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Updated Tue, 21 Aug 2018 10:59 PM IST
विज्ञापन
Cheteshwar Pujara says Felt pressure but county stint helped me after hit 72 against england
पुजारा

भारतीय बल्लेबाज चेतेश्वर पुजारा ने स्वीकार किया कि तीसरे टेस्ट में उन पर रन बनाने का दबाव था लेकिन उन्होंने कहा कि काउंटी क्रिकेट खेलने से उन्हें इंग्लैंड के हालात में बल्लेबाजी करके खोया फॉर्म हासिल करने में मदद मिली। 

Cheteshwar Pujara says Felt pressure but county stint helped me after hit 72 against england
चेतेश्वर पुजारा - फोटो : File

बता दें कि उन्होंने 208 गेंदों का सामना कर 9 चौकों की मदद से 72 रन का शानदार अर्धशतकीय पारी खेली। पुजारा ने 147 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा किया। तीसरे दिन पुजारा ने दूसरे दिन के स्कोर 33 रन से आगे खेलना शुरू किया और तीसरे दिन मात्र 39 रन जोड़ पाए। 

Cheteshwar Pujara says Felt pressure but county stint helped me after hit 72 against england
विराट-पुजारा

बता दें कि लाल गेंदों में यह उनका पहला अर्धशतक है। इसके साथ ही उन्होंने पिछले 16 पारियों के बाद कोई अर्धशतक जमाया है। तीसरे विकेट के लिए उन्होंने कप्तान विराट कोहली के साथ 113 रन की शतकीय साझेदारी की।

विज्ञापन
विज्ञापन
Cheteshwar Pujara says Felt pressure but county stint helped me after hit 72 against england
विराट-पुजारा

पुजारा ने कहा, 'काउंटी खेलने से मुझे मदद मिली। मैंने बहुत कुछ सीखा। काउंटी में मैंने ज्यादा रन नहीं बनाए लेकिन मैं कठिन पिचों पर खेल रहा था। मेरा आत्मविश्वास कभी कम नहीं हुआ था। मुझे हमेशा लगता था कि मैं नेट्स पर अच्छी बल्लेबाजी कर रहा हूं और जल्दी ही बड़ा स्कोर बनाऊंगा।' उन्होंने कहा कि खराब फार्म की वजह से उन पर दबाव था। 

विज्ञापन
Cheteshwar Pujara says Felt pressure but county stint helped me after hit 72 against england
चेतेश्वर पुजारा - फोटो : bcci

उन्होंने कहा कि मैंने दबाव महसूस किया। जब आप रन नहीं बना पाते तो हमेशा दबाव रहता है। एक टीम के रूप में, एक बल्लेबाजी ईकाई केरूप में इस टेस्ट से पहले हम रन नहीं बना सके थे।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed