वर्ल्ड कप के बाद से टीम इंडिया से खुद को बाहर रख रहे महेंद्र सिंह धोनी ने आखिरकार अपनी वापसी को लेकर चुप्पी तोड़ दी है। बुधवार को टीम में वापसी को लेकर पूछे गए सवाल में धोनी ने साफ़ कहा कि, 'इस मामले में जनवरी तक उनसे कुछ नहीं पूछा जाए'। मुंबई में हुए एक इवेंट में जब उनसे उनकी टीम में वापसी को लेकर सवाल पूछा गया और उनकी प्लानिंग के बारे में पूछा गया तो धोनी ने कहा, 'जनवरी तक मत पूछो'।
2 of 5
Ms Dhoni-Virat Kohli
- फोटो : सोशल मीडिया
वर्ल्ड कप में टीम इंडिया के सेमीफाइनल में हार के बाद से धोनी ने टीम में शामिल होने के लिए खुद को अनुउपलब्ध बता दिया था, जिसके बाद से वे टीम से दूरी बनाए हुए हैं। धोनी को कुछ दिन पहले रांची में झारखंड की अंडर-23 टीम के साथ प्रैक्टिस करते देखा गया था, जिसके बाद उनकी संभावित वापसी पर अटकलों का एक नया दौर शुरू हुआ।
3 of 5
एमएस धोनी
- फोटो : सोशल मीडिया
विश्व कप में आखिरी बार न्यूजीलैंड के खिलाफ खेलने वाले धोनी ने वेस्टइंडीज दौरे पर और दक्षिण अफ्रीका-बांग्लादेश के खिलाफ घरेलू श्रृंखला से भी खुद को दूर रखा था। उन्होंने वेस्टइंडीज के खिलाफ छह दिसंबर से शुरू होने वाले वनडे सीरीज से भी खुद को दूर रखने का फैसला किया है।
4 of 5
एमएस धोनी और रवि शास्त्री
- फोटो : ट्विटर
धोनी द्वारा खुद को लगातार टीम से दूरी बनाए रखने के बाद से उनके संन्यास की अटकलें तेज हो रखी हैं और उनके करियर की अनिश्चितता को लेकर भी हर कोई परेशान है।
5 of 5
एम एस धोनी-रवि शास्त्री-विराट कोहली
- फोटो : social Media
उनकी वापसी और संन्यास को लेकर बीसीसीआई चेयरमैन सौरव गांगुली, कोच रवि शास्त्री ने भी इस बारे में उन्हें ही फैसला लेने के लिए कहा है। यहां तक की चयनकर्ता एमएसके प्रसाद धोनी से आगे बढ़ते हुए नए और युवा खिलाड़ियों को मौका देने की बात कह चुके हैं।