फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

IPL 2020: मुंबई इंडियंस पांचवीं बार बनी चैंपियन, फिर रोहित ने छठी ट्रॉफी कैसे जीती?

Wed, 11 Nov 2020 01:13 PM IST
अंशुल तलमले स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अंशुल तलमले Updated Wed, 11 Nov 2020 01:13 PM IST
विज्ञापन
Mumbai Indians skipper Rohit Sharma wins six IPL finals as a player, Five IPL finals as a captain
रोहित शर्मा - फोटो : ट्विटर @ipl

यूएई में खेले गए इंडियन प्रीमियर लीग के 13वें सीजन में भी मुंबई इंडियंस की बादशाहत जारी रही रही। पहली बार फाइनल में पहुंची दिल्ली कैपिटल्स को पांच विकेट से हराते हुए आमची मुंबई ने पांचवीं बार खिताब अपने नाम किया।

Mumbai Indians skipper Rohit Sharma wins six IPL finals as a player, Five IPL finals as a captain
आईपीएल की विजेता मुंबई - फोटो : अमर उजाला (ग्राफिक्स रोहित झा)

मुंबई पहली बार 2013 में चैंपियन बनी थी, इसके बाद उसने 2015, 2017 और 2019 में भी खिताब जीता। इस तरह से यह पहला अवसर है जब वह अपना खिताब बचाने में सफल रही, इससे पहले केवल चेन्नई सुपरकिंग्स (2010 और 2011) ही ऐसा कर पाई थी।

Mumbai Indians skipper Rohit Sharma wins six IPL finals as a player, Five IPL finals as a captain
- फोटो : पीटीआई

मुंबई दो बार चैंपियंस लीग भी जीत चुकी है। दिलचस्प है कि यह सारे खिताब भारतीय टीम के उपकप्तान रोहित शर्मा की अगुवाई में ही मिले। फैंस को जानकर खुशी होगी कि हिटमैन आईपीएल के सबसे सफल कप्तान हैं, बतौर कप्तान और बतौर खिलाड़ी अब तक एक बार भी फाइनल नहीं हारा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Mumbai Indians skipper Rohit Sharma wins six IPL finals as a player, Five IPL finals as a captain
डेक्कन चार्जर्स 2009 विजेता

मुंबई इंडियंस ने भले ही पांच बार खिताब जीता हो, लेकिन रोहित शर्मा सर्वाधिक छह बार आईपीएल की ट्रॉफी उठाने वाले खिलाड़ी हैं। दरअसल, रोहित ने अपने आईपीएल करियर की शुरुआत डेक्कन चार्जर्स से की थी और वह 2009 में दक्षिण अफ्रीकी सरजमीं पर चैंपियन बनने वाली डेक्कन के टीम में थे।

विज्ञापन
Mumbai Indians skipper Rohit Sharma wins six IPL finals as a player, Five IPL finals as a captain
आईपीएल 2020 - फोटो : ट्विटर @ipl

मुंबई के अलावा चेन्नई सुपरकिंग्स ने धोनी की कप्तानी में साल 2010, 2011 और 2018 का खिताब अपने नाम किया। कोलकाता नाइटराइडर्स ने दो तो सनराइजर्स हैदराबाद, डेक्कन चार्जर्स और राजस्थान रॉयल्स ने 1-1 बार IPL ट्रॉफी जीती है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed