फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

विराट-धोनी से अपने रिश्तों को लेकर एमएसके प्रसाद का खुलासा, खोले वर्ल्ड कप 2019 से जुड़े राज

Wed, 27 Nov 2019 01:28 PM IST
Rohit Ojha स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: Rohit Ojha Updated Wed, 27 Nov 2019 01:28 PM IST
विज्ञापन
MSK Prasad Says I know how much Virat Kohli and MS Dhoni respect me
विराट कोहली-एमएसके प्रसाद-धोनी - फोटो : सोशल मीडिया

टीम इंडिया के मुख्यचयनकर्ता एमएसके प्रसाद ने पहली बार कप्तान विराट कोहली और पूर्व कप्तान एमएस धोनी के साथ अपने रिश्तों का खुलासा किया है। उन्होंने बताया है कि उनके कार्यकाल के दौरान दोनों कप्तानों के साथ उनके संबंध कैसे रहे हैं और जब किसी भी मुद्दे पर उन्हें सलाह की जरूरत पड़ी, तो दोनों ने कैसे उनकी मदद की। प्रसाद ने विश्व कप के सेमीफाइलन में मिली हार के बाद नंबर चार को लेकर उठे विवाद पर भी अपनी राय दी है।

MSK Prasad Says I know how much Virat Kohli and MS Dhoni respect me
एमएसके प्रसाद - फोटो : सोशल मीडिया

एमएसके प्रसाद ने विश्व कप के दौरान नंबर चार को लेकर छिड़ी बहस को लेकर कहा कि हम सिर्फ उसकी वजह से नहीं हारे। उन्होंने कहा कि, आप बताओ कि क्या न्यूजीलैंड के खिलाफ सेमीफाइनल से पहले बैटिंग ऑर्डर को लेकर कोई समस्या थी। उन्होंने कहा कि हम विश्व कप में शिखर धवन को ओपनर और केएल राहुल को नंबर चार के तौर पर लेकर गए थे, लेकिन शिखर के चोटिल होने के बाद राहुल सलामी बल्लेबाज की भूमिका निभानी पड़ी। धवन के बाहर होने के बाद हमने ऋषभ पंत को उनकी जगह शामिल किया। 

MSK Prasad Says I know how much Virat Kohli and MS Dhoni respect me
एम एस धोनी-एमएसके प्रसाद - फोटो : social Media

धोनी और विराट से अपने रिश्तों को लेकर प्रसाद ने कहा कि अपने कार्यकाल के दौरान मैं उनसे लगातार सलाह लेता रहा हूं। दोनों के साथ मेरे बेहतरीन रिश्ते आज भी कायम हैं। लोग हमारे बारे में कुछ भी लिखें इससे हमें कोई फर्क नहीं पड़ता। एमएसके ने कहा कि मैं आज भी दोनों से बात करता हूं और यह भी जानता हूं कि धोनी और विराट मेरा बहुत सम्मान करते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
MSK Prasad Says I know how much Virat Kohli and MS Dhoni respect me
एमएसके प्रसाद और धोनी - फोटो : अमर उजाला

धोनी के संन्यास को लेकर एमएसके प्रसाद पहले ही स्पष्ट कर चुके हैं कि पैनल अब भविष्य के बारे में सोच रहा है और धोनी ऑस्ट्रेलिया में अगले साल होने वाले टी-20 विश्व कप को ध्यान में रखते हुए ऋषभ पंत जैसे युवा खिलाड़ियों को अधिक मौके देने के उनके इरादों से वाकिफ हैं। कहा जा रहा है कि पूर्व भारतीय कप्तान महेंद्र सिंह धोनी अगले आईपीएल के बाद अपने भविष्य को लेकर फैसला ले सकते हैं। धोनी के एक करीबी सूत्र ने यह जानकारी दी जिससे उनके करियर को लेकर लंबे समय से चल रहे अटकलबाजियों का दौर थम सकता है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed