फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

शादी के नौ साल बाद खुली धोनी की आंखें, बोले- पहले सभी पुरुष शेर की तरह होते हैं

Wed, 27 Nov 2019 01:22 PM IST
अंशुल तलमले स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: अंशुल तलमले Updated Wed, 27 Nov 2019 01:22 PM IST
विज्ञापन
Ms dhoni talks about marriage, says Sakshi is in command at home

महेंद्र सिंह 'कैप्टन कूल' के रूप में क्रिकेट के मैदान पर भले ही हर किसी को निर्देश देते हों, लेकिन घर के मामले में फैसले उनकी पत्नी साक्षी लेती हैं। भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान एमएस धोनी खुद को आदर्श पतियों से भी बेहतर मानते हैं। उनका कहना है कि वे अपनी पत्नी की कही हर बात का जवाब हां में देते हैं, क्योंकि इससे वे खुश रहती हैं।

Ms dhoni talks about marriage, says Sakshi is in command at home
एमएस धोनी और साक्षी धोनी

धोनी का कहना है कि घर को लेकर पत्नी के लिए फैसले में वह कभी दखल नहीं देते। धोनी ने ये बातें मंगलवार को चेन्नई में शादी के लिए रिश्ते ढूंढने वाली एक वेबसाइट के इवेंट में कही। धोनी इस वेबसाइट के ब्रांड एंबेसडर हैं। उन्होंने कहा कि सभी पुरुष शादी से पहले तक शेर होते हैं।

Ms dhoni talks about marriage, says Sakshi is in command at home
एमएस धोनी और साक्षी धोनी

भारत को दो विश्व कप दिलाने वाले धोनी ने 2010 में साक्षी से विवाह किया था। उन्होंने कहा, 'मैं आदर्श पति हूं। मैं अपनी पत्नी को सारे फैसले लेने देता हूं। मुझे पता है कि वह खुश रहेगी तो ही मैं खुश रह सकूंगा। मेरी पत्नी तभी खुश रहेगी जब मैं उसकी हर बात में हां कहूंगा।'

विज्ञापन
विज्ञापन
Ms dhoni talks about marriage, says Sakshi is in command at home
बेटी जीवा के साथ धोनी

धोनी ने कहा कि उम्र के साथ रिश्ते मजबूत होते हैं। उन्होंने कहा, 'शादी का सार 50 बर्ष के बाद है। एक बार 55 के हो जाने पर प्यार की असली उम्र होती है। उस समय आपकी दिनचर्या बदल जाती है।' इवेंट में धोनी की इस बातचीत का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। धोनी और साक्षी की शादी 4 जुलाई 2010 को हुई थी। इस कपल की एक बेटी भी है, जिसका नाम जीवा है।

विज्ञापन
Ms dhoni talks about marriage, says Sakshi is in command at home
धोनी - फोटो : self

धोनी इस साल जून-जुलाई में इंग्लैंड में आयोजित विश्व कप के बाद से ही क्रिकेट से दूर हैं। उन्होंने अपना आखिरी मैच विश्व कप सेमीफाइनल में न्यूजीलैंड के खिलाफ खेला था। इसके बाद उन्होंने भारतीय टीम के साथ कोई सीरीज नहीं खेली है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed