{"_id":"5defc7048ebc3e87e432fea2","slug":"ms-dhoni-will-not-impose-himself-on-team-he-will-take-decision-after-ipl-2020-says-ravi-shastri","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"'धोनी कभी भी खुद को टीम पर नहीं थोपेंगे, वे IPL के बाद टी-20 वर्ल्ड कप पर लेंगे फैसला'","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
'धोनी कभी भी खुद को टीम पर नहीं थोपेंगे, वे IPL के बाद टी-20 वर्ल्ड कप पर लेंगे फैसला'
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: Rajeev Rai
Updated Tue, 10 Dec 2019 09:55 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
एमएस धोनी और रवि शास्त्री
- फोटो : ट्विटर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
भारतीय क्रिकेट में इस वक्त सबसे बड़ी चर्चा का विषय है धोनी की टीम में वापसी और संन्यास पर उनकी राय। हर क्रिकेट प्रेमी पूर्व कप्तान को लेकर परेशान है और उनके भविष्य को लेकर असमंजस में है। टेस्ट क्रिकेट से संन्यास ले चुके धोनी सिर्फ सीमित ओवर की क्रिकेट ही खेलते हैं। टीम के सबसे अनुभवी और स्टार विकेटकीपर बल्लेबाज धोनी वर्ल्ड कप 2019 के बाद से ही ब्रेक पर हैं।
2 of 5
एमएस धोनी
- फोटो : सोशल मीडिया
चयनकर्ता उनके विकल्प के तौर पर खिलाड़ी ढूंढ रहे हैं तो वहीं टीम के कप्तान, कोच या फिर बीसीसीआई के अध्यक्ष सौरव गांगुली भी खुलकर जवाब नहीं दे पा रहे हैं। ये सभी धोनी पर ही अपने भविष्य का फैसला करने की बात कर रहे हैं। हालांकि इस मामले में खुद धोनी ने भी जनवरी तक इंतजार करने के लिए कहा है।
3 of 5
एमएस धोनी और रवि शास्त्री
- फोटो : ट्विटर
लेकिन एक बार फिर भारतीय टीम के मुख्य कोच रवि शास्त्री ने धोनी के भविष्य के सवाल पर साफ किया है कि अगर उन्हें लगता है कि वह अगले साल टी-20 वर्ल्ड कप खेलने की दौड़ में हैं तो इस पर किसी को सवाल नहीं उठाना चाहिए। क्योंकि यह पूर्व कप्तान कभी खुद को टीम पर नहीं थोपेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
एम एस धोनी-रवि शास्त्री-विराट कोहली
- फोटो : social Media
जुलाई में इंग्लैंड में खेले गए क्रिकेट वर्ल्ड कप के बाद से धोनी टीम से दूरी बनाए हुए हैं। शास्त्री से जब पूछा गया कि क्या उन्हें लगता है कि धोनी वापसी करेंगे तो उन्होंने कहा, 'अगर आईपीएल के बाद उन्हें लगता है कि वह भारत के लिए खेल सकते हैं तो किसी को उस पर सवाल नहीं उठाना चाहिए।'
विज्ञापन
5 of 5
एमएस धोनी स्टंपिंग
- फोटो : सोशल मीडिया
बता दें कि इस दिग्गज खिलाड़ी ने 90 टेस्ट, 350 वनडे और 98 टी20 मैचों में 17,000 से ज्यादा रन बनाए हैं। एकदिवसीय में उन्होंने विकेट के पीछे 444 शिकार किए हैं, जबकि टेस्ट में उन्होंने 294 बार बल्लेबाजों को पविलियन भेजने में योगदान दिया है।
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।