चेन्नई सुपरकिंग्स ने फाफ डू प्लेसी (62*) की बेहतरीन पारी की बदौलत सनराइजर्स हैदराबाद को रोमांचक मुकाबले में 2 विकेट से हराकर फाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली है। मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में मंगलवार को खेले गए आईपीएल 2018 के पहले क्वालीफायर मुकाबले में सनराइजर्स हैदराबाद ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवरों में 7 विकेट के नुकसान पर 139 रन बनाए।
इसके जवाब में चेन्नई सुपरकिंग्स ने 8 विकेट खोकर 5 गेंद शेष रहते ही लक्ष्य हासिल कर लिया। फाफ के साथ शार्दुल ठाकुर नाबाद 15 रन की महत्वपूर्ण पारी खेली। इस रोमांचक मुकाबले में शानदार प्रदर्शन करने के लिए फाफ डू प्लेसी को मैन ऑफ द मैच से नवाजा गया। फाफ ने 42 गेंदों पर 5 चौकों और 4 छक्कों की मदद से 67 रन की नाबाद मैच विनिंग पारी खेली।
लेकिन टीम की इस जीत में मुंबई के लोकल गेंदबाज शार्दुल ठाकुर की भूमिका को भला कैसे दरकिनार किया जा सकता है। बल्लेबाजी में शानदार प्रदर्शन करने के बाद शार्दुल ठाकुर ने प्रेजेंटेशन में बताया, "मैं कोच से बता रहा था कि मैं बैटिंग कर सकता हूं। पिछले साल मैं पुणे की ओर से खेलते हुए दो बार आउट हुआ था। लेकिन इस बार मैंने तय कर लिया था कि मैं मैच फिनिश करके ही आऊंगा।"
उन्होंने बताया "एमएस धोनी ने मुझसे कहा था कि गेंद को देखो और फिर स्ट्रोक लगाने की कोशिश करना। लेकिन डुप्लेसिस ने उनसे स्ट्राइक उन्हें देने के लिए कहा। लेकिन धोनी की बात मानकर गेंद देखकर स्ट्रोक खेले। आखिरकार अपनी बल्लेबाजी से सेमीफाइन में मैं फैंस का दिल जीतने में कामयाब हो गया।"
बता दें कि शार्दुल ने आते ही हैदराबाद के धाकड़ गेंदबाज सिद्धार्थ कौल को अपना निशाना बनाया। शार्दुल ने उनकी लगातार दो गेंदों पर दो चौके लगाए और मैच में टीम की वापसी करवाई। इसके बाद इसी ओवर की आखिरी गेंद पर भी उनहोंने चौका जमाया और इस तरह ओवर से 17 रन बटोरे। 19वें ओवर की पहली गेंद पर डुप्लेसिस ने छक्का लगाकर चेन्नई को 2 विकेट से जीत दिलवाई। शार्दुल ठाकुर 5 गेंदों में 15 रन बनाकर नाबाद रहे।