फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

VIDEO: धोनी ने नहीं होने दिया तिरंगे का अपमान, फैन के हाथ से छीन जमीन पर छूने से रोका

Mon, 11 Feb 2019 10:55 AM IST
Prabudhh Jain स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: Prabudhh Jain Updated Mon, 11 Feb 2019 10:55 AM IST
विज्ञापन
MS Dhoni Shows His Patriotic Gesture During 3rd T20, Tiranga goes viral
हैमिल्टन में भले ही टीम इंडिया तीसरा टी-20 गंवाते हुए 2-1 से टी-20 सीरीज हार गई हो। मगर पहली पारी के दौरान दिल महेंद्र सिंह धोनी ने जीत लिया। उन्होंने बता दिया कि 'तिरंगा' कितना अनमोल है।
MS Dhoni Shows His Patriotic Gesture During 3rd T20, Tiranga goes viral

एमएस धोनी 10 फरवरी को अपना 300वां टी-20 मुकाबला (199 आईपीएल मैच समेत) खेलने उतरे थे। हालांकि 37 वर्षीय यह पूर्व कप्तान महज दो रन बनाने के बाद आउट हुए और इस मैच को यादगार बनाने से चूक गए, लेकिन सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा उनका एक वीडियो सभी का दिल चुरा रहा है।

MS Dhoni Shows His Patriotic Gesture During 3rd T20, Tiranga goes viral

दरअसल, न्यूजीलैंड की पारी के दौरान माही का एक फैन सुरक्षा घेरे को तोड़ता हुआ मैदान पर पहुंच गया जिसके हाथ में भारतीय तिरंगा था जो मैदान को छूने वाला था लेकिन, इस विकेटकीपर ने ऐसा नहीं होने दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
MS Dhoni Shows His Patriotic Gesture During 3rd T20, Tiranga goes viral

धोनी का यह प्रशंसक पहले तो घुटनों के बल बैठा और अपने कुर्ते से माही के दोनों जूते (पैर) पोछने लगा। ऐसा करते हुए उसके दाएं हाथ से तिरंगा धरती से छूने वाला था, लेकिन धोनी जिस फुर्ती से स्टपिंग करते हैं, उसी मुस्तैदी के साथ उन्होंने तिरंगे का सम्मान रखते हुए उस शख्स के साथ से तिरंगा ले लिया।

नीचे देखिए वीडियो
 



 

विज्ञापन
MS Dhoni Shows His Patriotic Gesture During 3rd T20, Tiranga goes viral

इसके बाद सुरक्षाकर्मी उस प्रशंसक को वहां से लगए। तिरंगे के प्रति धोनी का सम्मान ही है कि वह अपने हेलमेट पर तिरंगा नहीं लगवाते। उनका कहना है कि विकेटकीपिंग करते वक्त कई बार उन्हें अपना हेलमेट जमीन पर रखना पड़ता है, जो राष्ट्रीय ध्वज का अपमान है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed