फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

इन 5 गलतियों के चलते इतिहास रचने से चूकी टीम इंडिया, सदियों तक रहेगा हार का मलाल

Mon, 11 Feb 2019 10:28 AM IST
अंशुल तलमले स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: अंशुल तलमले Updated Mon, 11 Feb 2019 10:28 AM IST
विज्ञापन
team india 5 mistakes in final t20 against new zealand at hemilton
TEAM INDIA

न्यूजीलैंड ने टीम इंडिया को तीन मैचों की टी-20 सीरीज के तीसरे व फाइनल मुकाबले में रविवार को चार से हरा दिया। इसी के साथ यह सीरीज 2-1 से न्यूजीलैंड के नाम हुई। इसी कड़ी में जानते हैं फाइनल मुकाबले में भारतीय टीम से हुई गलतियों के बारे में...

team india 5 mistakes in final t20 against new zealand at hemilton
bhuvneshwar kumar

टीम इंडिया के गेंदबाज न्यूजीलैंड को शुरुआती झटके देने में नाकाम रहे। भारतीय गेंदबाजों ने न्यूजीलैंड के ओपनर बल्लेबाज टीम सीफर्ट और कॉलिन मुनरो को हाथ खोलने का मौका दिया और दोनों ने इस मौके का जमकर फायदा उठाया। जहां कीवी बल्लेबाजों ने पहले विकेट के लिए 80 रन जोड़े तो भारतीय टीम का पहला विकेट पहले ही ओवर में महज छह रन के कुल योग पर गिरा।

team india 5 mistakes in final t20 against new zealand at hemilton
Khaleel Ahmed

न्यूजीलैंड के ग्राउंड काफी छोटे हैं। ऐसे में बल्ले से गेंद अच्छे से कनेक्ट होने पर बड़ा हवाई फायर होता है, लेकिन अगर गेंद सही से बल्ले पर न आए तो वहां विकेट का मौका बनता है। इस तरह के कई मौके टीम इंडिया के हाथ आए, लेकिन खराब फील्डिंग की वजह से भारत को उसका फायदा नहीं मिला। रोहित शर्मा, खलील अहमद, विजय शंकर और कुलदीप यादव एक-एक कैच छोड़ा। इसके अलावा ग्राउंड फील्डिंग में भी खिलाड़ियों ने कई गलतियां की, जिसका खामियाजा चौके-छक्कों के रूप में भुगतना पड़ा।

विज्ञापन
विज्ञापन
team india 5 mistakes in final t20 against new zealand at hemilton
dhawan rohit

टीम इंडिया को सधी हुई शुरुआत दिलाने की जिम्मेदारी कप्तान रोहित शर्मा और शिखर धवन की थी। लेकिन शिखर धवन पहले ही ओवर में अपना विकेट गंवा बैठे। धवन सिर्फ पांच रन बनाकर आउट हो गए। जबकि रोहित शर्मा ने 32 रन की पारी खेली।

विज्ञापन
team india 5 mistakes in final t20 against new zealand at hemilton
ऋषभ पंत

टीम इंडिया के मिडिल ऑर्डर बल्लेबाजों पर जीत का बड़ा दारोमदार था। ऋषभ पंत, एमएस धोनी, दिनेश कार्तिक समेत हार्दिक पांड्या में से किसी एक खिलाड़ी को अच्छे स्ट्राइक रेट के साथ लंबी पारी खेलनी थी, लेकिन खिलाड़ियों ने तेजी तो दिखाई पर बड़े लक्ष्य के दबाव के आगे संयम खो बैठे।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed