{"_id":"5c812ab8bdec221452749667","slug":"ms-dhoni-performance-in-ranchi-is-average-he-will-try-to-improve-in-third-odi","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"रांची में कैसा है एमएस धोनी का प्रदर्शन? फैंस को चिल्लाने का इंतजार- धागा खोल दीस...","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
रांची में कैसा है एमएस धोनी का प्रदर्शन? फैंस को चिल्लाने का इंतजार- धागा खोल दीस...
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: अंशुल तलमले
Updated Fri, 08 Mar 2019 08:03 AM IST
विज्ञापन
1 of 6
ms dhoni
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
टीम इंडिया शुक्रवार को पूर्व कप्तान एमएस धोनी के गृहनगर रांची में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीसरा वन-डे खेलने उतरेगी। भारतीय टीम पांच मैचों की सीरीज में 2-0 की बढ़त पर है और रांची में जीत दर्ज करते हुए वह सीरीज में 3-0 की अजेय बढ़त हासिल करना चाहेगी। टीम इंडिया ने पहले वन-डे में ऑस्ट्रेलिया को 6 विकेट जबकि दूसरे वन-डे में 8 रन से हराया। एमएस धोनी का यह संभवत: अपने होमग्राउंड पर आखिरी मैच हो सकता है। वह बेहतरीन प्रदर्शन करके अपने फैंस को खुश करना चाहेंगे। चलिए आपको बताते हैं कि धोनी का रांची में प्रदर्शन कैसा रहा है:
2 of 6
ms dhoni out
एमएस धोनी ने रांची में अब तक कुल तीन वन-डे खेले हैं। हालांकि, उन्हें बल्लेबाजी करने का मौका सिर्फ दो बार मिला है। माही का अपने होमग्राउंड पर प्रदर्शन सराहनीय नहीं रहा है। उन्होंने यहां केवल 21 रन बनाए हैं। धोनी के फैंस को अब तक मैदान में चिल्लाने का मौका नहीं मिला कि धागा खोल दीस...। याद हो कि धोनी की बायोपिक एमएस धोनी द अनटोल्ड स्टोरी का यह डायलॉग काफी मशहूर है।
3 of 6
ms dhoni
धोनी ने 23 अक्टूबर 2013 को इंग्लैंड के खिलाफ वन-डे में नाबाद 10 रन बनाए थे। इसके अलावा उन्होंने 26 अक्टूबर 2016 को न्यूजीलैंड के खिलाफ 11 रन की पारी खेली। एक मैच रद्द हुआ, जिसमें धोनी को बल्लेबाजी का मौका नहीं मिला। 37 वर्षीय धोनी चाहेंगे कि वह ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीसरे वन-डे में ताबड़तोड़ पारी खेलें और अपने फैंस को चीयर करने का खुलकर मौका उपलब्ध कराएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 6
ms dhoni
भारतीय टीम ने रांची में अब तक जो तीन वन-डे खेले हैं, उसमें से उसे एक जीत और एक शिकस्त सहनी पड़ी है। एक मुकाबला बारिश की भेंट चढ़ा। धोनी ने रांची में अपनी विकेटकीपिंग का जरूर जल्वा बिखेरा है। उन्होंने इस मैदान पर तीन कैच और एक स्टंपिंग की है। धोनी का ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ दूसरे वन-डे में प्रदर्शन काफी निराशाजनक रहा। वह बिना खाता खोले जंपा के शिकार होकर पवेलियन लौटे थे।
विज्ञापन
5 of 6
एमएस धोनी और केदार जाधव
हालांकि, पहले वन-डे में धोनी ने नाबाद 59 रन की मैच विनिंग पारी खेली थी। पहले ही वन-डे में धोनी ने खास उपलब्धि भी हासिल की थी। वह टीम इंडिया की तरफ से वन-डे में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले बल्लेबाज बने। उन्होंने रोहित शर्मा को पीछे छोड़ते हुए यह कमाल किया।
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।