{"_id":"5bd80f22bdec2269b51832c9","slug":"ms-dhoni-must-play-2019-world-cup-beacause-kohli-needs-him-feels-gavaskar","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"'धोनी का खराब फॉर्म के बावजूद 2019 विश्व कप में खेलना जरूरी, कोहली को उनकी जरूरत'","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
'धोनी का खराब फॉर्म के बावजूद 2019 विश्व कप में खेलना जरूरी, कोहली को उनकी जरूरत'
Tue, 30 Oct 2018 01:28 PM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Updated Tue, 30 Oct 2018 01:28 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
ms dhoni
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
टीम इंडिया के पूर्व कप्तान और महान बल्लेबाज सुनील गावस्कर ने कहा है कि एमएस धोनी का 2019 विश्व कप में खेलना बेहद जरूरी है क्योंकि विराट कोहली को उनकी जरूरत है। 2017 चैंपियंस ट्रॉफी के बाद से धोनी का बल्ले के साथ प्रदर्शन बेहतर नहीं चल रहा है और कई लोगों का मानना है कि विश्व के सर्वश्रेष्ठ फिनिशर का समय अब पूरा हो चुका है। हालांकि, विकेटकीपिंग ग्लव्स में धोनी का कोई सानी नहीं है। वह बिजली की रफ्तार से स्टंपिंग करते हैं और युवा गेंदबाजों के मेंटर बने हुए हैं। उनका फील्डिंग जमाने का तरीका भी शानदार है।
2 of 5
ms dhoni
गावस्कर का मानना है कि बल्लेबाजी के अलावा इन सभी गुणों के चलते विश्व कप के जा रही टीम इंडिय में धोनी का कोई विकल्प नहीं हो सकता। गावस्कर ने साथ ही कहा कि धोनी के इन गुणों से कोहली को बहुत फायदा मिलेगा। देखने को मिला है कि पिछले काफी से धोनी दबाव की स्थिति में खेल नहीं पा रहे हैं। वह टीम के लिए मैच समाप्त नहीं कर पा रहे हैं और काफी धीमी बल्लेबाजी भी कर रहे हैं। पिछली 13 पारियों में माही ने केवल 25 की औसत से रन बनाए हैं जो 2004 में डेब्यू के बाद से सबसे कम है। उनका स्ट्राइक रेट भी 71.42 का सबसे कम है।
3 of 5
सुनील गावस्कर
इन सभी के बावजूद गावस्कर का मानना है कि धोनी भले ही बल्ले से संघर्ष कर रहे हो, लेकिन उनमें अन्य कई गुण हैं। इसलिए उन्हें 2019 विश्व कप में जरूर खेलना चाहिए। गावस्कर ने स्टार स्पोर्ट्स में विश्लेषण करते समय कहा, 'विराट को धोनी की जरूरत पड़ेगी। इसमें कोई शक नहीं। 50 ओवर के खेल में काफी समय होता है, जब आपको एमएसडी की जरूरत होती है। आपको पता है कि वह जो फील्ड की जमावट पर नजर रखते हैं, खिलाड़ियों से हिंदी में बात करके बताते हैं कि कहां और कैसी गेंद फेंकनी है। यह विराट के लिए बड़ा फायदा है।'
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
एम एस धोनी और विराट कोहली
- फोटो : PTI
धोनी को वेस्टइंडीज और ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ आगामी टी20 इंटरनेशनल सीरीज के लिए टीम इंडिया में जगह नहीं मिली है। बीसीसीआई ने कहा है कि धोनी को आराम दिया गया है। वहीं गावस्कर ने समझाया कि भारत के दिग्गज क्रिकेटर को टी20 प्रारूप से क्यों बाहर किया गया। गावस्कर ने कहा, 'एमएसडी 2019 विश्व कप के लिए जरूरी हैं। मगर यह कहने के बावजूद मुझे लगता है कि जिस तरह रोहित शर्मा कप्तान के रूप में उभरे हैं। मैच के बारे में सोचते हैं, योजना बनाते हैं। यह देखना शानदार है।'
विज्ञापन
5 of 5
रोहित शर्मा और विराट कोहली
उन्होंने आगे कहा, 'रोहित के आने और अजिंक्य रहाणे के रहने से विराट को आराम मिलेगा क्योंकि उन्हें कुछ कंधों पर निर्भर होने की जरूरत है। इसलिए मुझे लगता है कि एमएस धोनी को टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट से ब्रेक दिया गया है।'
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।