दिल्ली डेयरडेविल्स ने अपनी 'यंग ब्रिगेड' के दम पर चेन्नई सुपरकिंग्स को 34 रन से करारी मात दी। दिल्ली के फिरोजशाह कोटला स्टेडियम में शुक्रवार को खेला गया आईपीएल 2018 का 52वां मुकाबला शुरू होने से पहले एक ऐसा वाकया देखने को मिला जिस पर धोनी अपनी हंसी नहीं रोक पाए।
2 of 5
shreyas iyer and MS Dhoni
दरअसल मैच से पहले टॉस के दौरान प्रेजेंटेटर ने श्रेयस अय्यर के हाथ में सिक्का देकर उनसे टॉस उछालने को कहा। दिल्ली के नवनियुक्त कप्तान श्रेयस अय्यर ने ऐसा टॉस उछाला कि सिक्का करीब 30 गज की दूरी पर जा गिरा।
अय्यर की इस अनुभवहीनता को देखने के बाद कप्तान महेंद्र सिंह धोनी अपनी हंसी पर कंट्रोल नहीं रख सके और बीच मैदान पर ही ठहाके मारने लगे। इस पर धोनी ही नहीं खुद दिल्ली डेयरडेविल्स के कप्तान अय्यर भी हंसने लगे।
4 of 5
श्रेयस अय्यर
- फोटो : ipl
बता दें कि आईपीएल मे दिल्ली डेयडेविल्स के कप्तान श्रेयस अय्यर को कप्तानी का बहुत ज्यादा अनुभव नहीं है। हालांकि उनके हाथ में कमान आने के बाद टीम ने कई मैचों के परिणाम बदले हैं। चेन्नई सुपरकिंग्स के खिलाफ हुआ मुकाबला भी उन्हीं में से एक है।
इस मैच में दिल्ली डेयरडेविल्स ने निर्धारित 20 ओवरों में 5 विकेट के नुकसान पर 162 रन बनाए। जिसके जवाब में चेन्नई सुपरकिंग्स 6 विकेट खोकर 128 रन बना सकी। हर्षल पटेल को इस मुकाबले में बल्लेबाजी और गेंदबाजी दोनों से शानदार प्रदर्शन किया। इसके लिए उन्हें मैन ऑफ द मैच से नवाजा गया। उन्होंने बल्लेबाजी में नाबाद 36 रन बनाए, जबकि गेंदबाजी में पटेल ने 4 ओवर में 23 रन देकर 1 महत्वपूर्ण विकेट हासिल किए।
देखें वीडियो: