इंडियन प्रीमियर लीग का 12वां संस्करण शुरू होने में कुछ ही समय बचा है। इससे पहले ही फ्रेंचाइजी के बीच दिमाग का खेल शुरू हो चुका है। आईपीएल का प्रमोशन करने के लिए खिलाड़ियों के बीच चुनौतियां देने के रोचक वीडियो रिलीज हो रहे हैं। इसी कड़ी में हाल ही में ऋषभ पंत ने एमएस धोनी को खुली चुनौती दी थी, जिसका जवाब अब चेन्नई सुपरकिंग्स के कप्तान ने दिया है।
VIDEO: धोनी का चेले ऋषभ पंत को करारा जवाब, पहले मिली थी खुलेआम चुनौती
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पंत का जो वीडियो रिलीज हुआ था, उसमें युवा विकेटकीपर ने कहा था, 'माही भाई न गुरु के समान हैं, लेकिन इस बारी उनकी टीम पर मैं ऐसा बरसूंगा कि कैप्टन कूल, कूल नहीं रहेंगे। माही भाई गेम दिखाने आ रहा हूं। यह वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हुआ।'
अब इस पर चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान एमएस धोनी का जवाब भी आ गया है, जिसका वीडियो प्रसारणकर्ता चैनल ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर किया है। वीडियो में दिख रहा है कि धोनी मोबाइल पर पंत का वीडियो देखने के बाद कैमरे में देखकर कहते हैं, 'जब मैं मैदान में उतरा था तो ऐसा ही सोचता था। आजा ऋषभ विकेट के पीछे तो मैं ही रहूंगा। गेम दिखा नाम बना।'
.@msdhoni finishes off in style - always! 🤭😍
What did you make of Captain Cool's response? Can @RishabPant777's game grab the headlines in the VIVO @IPL?
All the answers from the #VIVOIPL will come to you LIVE from March 23, only on Star Sports. pic.twitter.com/A9LdaXT1S1
इससे पहले जब पंत का वीडियो आया तो उन्होंने अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट पर भी इसे शेयर करते हुए लिखा, 'माही भाई, सब आपसे सीखा है, तो आपके सामने गेम दिखाना तो बनता है। आईपीएल में मिलेंगे- क्या कहते हो।'
Mahi Bhai, Sab aap se seekha hai, toh aap ke saamne game toh dikhana banta hai! 😉#VIVOIPL mein milengey - Kya kehte ho, @msdhoni @StarSportsIndia @IPL pic.twitter.com/eoJXJmhbDX
उल्लेखनीय है कि पंत ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ संपन्न दो मैचों की टी20 अंतरराष्ट्रीय सीरीज में कोई कमाल नहीं दिखा सके जबकि धोनी ने दर्शाया कि अभी भी उनमें काफी क्रिकेट बाकी है। धोनी ने बेंगलुरु में बुधवार को 23 गेंदों में 40 रन की उम्दा पारी खेली। इस दौरान धोनी ने तीन चौके और इतने छक्के जमाए।