फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

धोनी के पास है ये बड़े रिकॉर्ड्स अपने नाम करने का मौका, ट्रेनिंग भी की स्पेशल

Fri, 18 Aug 2017 01:20 PM IST
amarujala.com- Presented by: अभिषेक निगम
amarujala.com- Presented by: अभिषेक निगम Updated Fri, 18 Aug 2017 01:20 PM IST
विज्ञापन
ms dhoni does special training for odi series against sri lanka
एमएस धोनी - फोटो : twitter

पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने गुरुवार को श्रीलंका पहुंचने के बाद कड़ा अभ्यास किया। बता दें कि टीम इंडिया के लिए जरुरी नहीं था कि वो अभ्यास में अपना पसीना बहाए, लेकिन वन-डे टीम से जुड़े धोनी, केदार जाधव, मनीष पांडे, शार्दुल ठाकुर, युज्वेंद्र चहल और जसप्रीत बुमराह ने ट्रेनिंग करने का फैसला किया। धोनी ने इस दौरान लंबे-लंबे शॉट भी उड़ाए।

ms dhoni does special training for odi series against sri lanka
महेंद्र सिंह धोनी - फोटो : ESPN

36 वर्षीय धोनी के भविष्य पर लगातार सवाल उठ रहे हैं और ऐसा कहा जा रहा है कि श्रीलंका के खिलाफ पांच मैचों की सीरीज को उनके भविष्य से जोड़कर देखा जा रहा है। धोनी ने नेट्स पर भारतीयों और श्रीलंकाई गेंदबाजों का सामना किया। शुरुआत में वो थोड़े असहज नजर आए, लेकिन फिर उन्होंने अपने शॉट्स लगाना शुरू किए तो हर कोई देखकर हक्का-बक्का रह गया।

ms dhoni does special training for odi series against sri lanka
ms dhoni

बता दें की धोनी के निशाने पर कई व्यक्तिगत रिकॉर्ड्स भी रहने वाले हैं। दाएं हाथ के बल्लेबाज ने अब तक 296 मैचों में 51.32 की औसत से 9496 रन बनाए हैं। वो वन-डे में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट में 14वें स्थान पर हैं। अब उनके पास 300 वन-डे खेलने का मौका है। 300 या इससे अधिक वन-डे भारत की तरफ से केवल पांच ही बल्लेबाजों ने खेले हैं। सचिन तेंदुलकर (463), राहुल द्रविड़ (340), मोहम्मद अजहरुद्दीन (334), सौरव गांगुली (308) और युवराज सिंह (301) ने ऐसा कारनामा किया है। धोनी चौथे वन-डे में 300 वन-डे खेलने वाले भारत के छठे बल्लेबाज बन जाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
ms dhoni does special training for odi series against sri lanka
महेंद्र सिंह धोनी - फोटो : BCCI

इसके अलावा धोनी के पास वन-डे में 100 स्टंपिंग करने का शानदार मौका है। वो ऐसा करने वाले विश्व के पहले विकेटकीपर बन जाएंगे। धोनी ने 296 मैचों में कुल 375 विकेट लिए हैं। इसमें 278 मैच जबकि 97 स्टंपिंग शामिल है। वैसे विश्वस्तर पर श्रीलंका के पूर्व महान विकेटकीपर कुमार संगकारा ने सर्वाधिक 482 शिकार किए हैं। वो इस लिस्ट में टॉप पर हैं। दूसरे नंबर पर ऑस्ट्रेलिया के पूर्व विकेटकीपर एडम गिलक्रिस्ट (472) और तीसरे नंबर पर दक्षिण अफ्रीका के पूर्व विकेटकीपर मार्क बाउचर (424) पर हैं। धोनी फिलहाल चौथे स्थान पर हैं।

विज्ञापन
ms dhoni does special training for odi series against sri lanka
धोनी - फोटो : getty

वन-डे में अभी तक किसी भी विकेटकीपर ने 100 स्टंपिंग नहीं की है। संगकारा के नाम अभी यह रिकॉर्ड दर्ज है, जिन्होंने 99 स्टंपिंग की है। धोनी को स्टंपिंग का शतक लगाने के लिए तीन स्टंपिंग करना बाकी है। बता दें कि धोनी के नाम विश्व रिकॉर्ड दर्ज है कि क्रिकेट के तीनों प्रारूपों में उन्होंने कुल मिलाकर 158 स्टंपिंग की है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed