हाल ही में बिग बैश टूर्नामेंट में एक अजीब दृश्य देखने को तब देखने को मिला जब वेस्टइंडीज के क्रिकेटर आन्द्रे रशेल एक काले बल्ले को लेकर मैदान में उतरे। उन्होंने केवल सात गेंदें खेलीं लेकिन काले बल्ले के कारण दुनिया भर में उनकी पारी चर्चा का विषय बन गई।
आंद्रे रसेल के बाद यह भारतीय दिग्गज भी करेगा रंगीन बल्ले का इस्तेमाल
2 of 6
महेंद्र सिंह धोनी
- फोटो : getty
रसेल के बाद ऑस्ट्रेलियाई बैट निर्माता कंपनी स्पार्टन दूसरे क्रिकेटरों को भी रंगीन बल्ले से बल्लेबाजी करता देखना चाहती है। इस कंपनी के निशाने पर सबसे पहले टीम इंडिया के सीमित ओवर के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी पर है। धोनी इस कंपनी के ब्रैंड एम्बेस्डर हैं और कंपनी को उम्मीद है कि धोनी जल्दी ही मैदान पर रंगीन बल्ले का इस्तेमाल करते नजर आ सकते हैं।
आंद्रे रसेल के बाद यह भारतीय दिग्गज भी करेगा रंगीन बल्ले का इस्तेमाल
हालांकि रसेल के काला बल्ले इस्तेमाल करने पर क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने नियमों का उल्लंघन माना और रंगीन बल्ले के इस्तेमाल पर रोक लगा दी। लीग के आयोजन से पहले सीए के अधिकारियों ने रसेल को रंगीन बल्ले के इस्तेमाल की अनुमति दे दी थी। रसेल ने अपनी टीम यूनिफार्म के हिसाब से काले और गुलाबी रंग के बल्ले का इस्तेमाल किया था।
आंद्रे रसेल के बाद यह भारतीय दिग्गज भी करेगा रंगीन बल्ले का इस्तेमाल
रसेल के काले बल्ले के इस्तेमाल को ऑस्ट्रेलिया के क्रिकेट अधिकारियों ने नियमों का उल्लंघन माना। उन्होंने तर्क दिया कि क्रिकेट के मौजूदा नियमों के अनुसार बल्ले के रंग से गेंद की वास्तविक स्थिति पर कोई निशान नहीं होना चाहिए। जबकि काले बल्ले से सफेद गेंद पर निशान बन रहे थे।
आंद्रे रसेल के बाद यह भारतीय दिग्गज भी करेगा रंगीन बल्ले का इस्तेमाल
स्पार्टन स्पोर्ट्स के क्रिकेट मैनेजर कैमरन मर्चेन्ट के अनुसार "एक नए बल्ला उपयोग करने के लिए धोनी का स्वागत है, वास्तव में वे एक आदर्श और प्रभावशाली खिलाड़ी हैं, बच्चे उन्हें ही देखते हैं।" इस बातचीत में उन्होंने आगे कहा कि बिग बैश में एडन ब्लिजार्ड ने हरे और मिचेल जॉनसन ने नारंगी रंग के बल्ले का इस्तेमाल किया।