फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ अर्धशतक ठोक 'स्पेशल-100 क्लब' में शामिल हुए धोनी 

Sun, 17 Sep 2017 05:19 PM IST
amarujala.com- Written by: नवीन चौहान
amarujala.com- Written by: नवीन चौहान Updated Sun, 17 Sep 2017 05:19 PM IST
विज्ञापन
MS Dhoni Can complete his Hundred half Centuries in international Cricket against Australia
एमएस धोनी - फोटो : PTI

हाल ही में संपन्न हुआ टीम इंडिया का श्रीलंका दौरा टीम इंडिया के पूर्व कप्तान एमएस धोनी के लिए बेहद यादगार रहा। श्रीलंका जाने से पहले धोनी के क्रिकेट भविष्य को लेकर कई तरह के सवाल उठ रहे थे। लेकिन धोनी ने अपने बल्ले के दम पर आलोचकों को करारा जवाब दिया। 300वनडे खेलने के साथ-साथ वनडे में  100 स्टंपिंग करने वाले खिलाड़ी बने। पूरी सीरीज में धोनी एक बार भी आउट नहीं हुए। दुनिया में सबसे ज्यादा बार नॉट आउट रहने का रिकॉर्ड भी उनके नाम दर्ज हुआ। 


 

चेन्नई में अर्धशतक जड़ 'स्पेशल-100 क्लब' में शामिल हुए एमएस धोनी 

MS Dhoni Can complete his Hundred half Centuries in international Cricket against Australia
महेंद्र सिंह धोनी - फोटो : ESPN

अब टीम इंडिया ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ अपनी सरजमीं पर खेलने जा रही है। ऐसे में धोनी आईपीएल में अपने होम ग्राउंड रहे चेन्नई में एक और उपलब्धि हासिल करने उतरे। एक बार फिर नाजुक स्थिति में धोनी को बल्लेबाजी करने का मौका मिला। 64 रन पर 4 विकेट गंवा चुकी टीम इंडिया को धोनी ने हार्दिक पांड्या के साथ 118 रन की शतकीय साझेदारी निभाकर 200 रन के पार पहुंचाया। खबर लिखे जाने तक धोनी ने 75 गेंद में अर्धशतक पूर कर लिया था।इसके साथ ही उनके नाम अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 100 अर्धशतक हो गए हैं।  उन्होंने टेस्ट में 33, वनडे में 66 और टी-20 इंटरनेशनल में 1 अर्धशतक जड़ा है। 

 

चेन्नई में अर्धशतक जड़ 'स्पेशल-100 क्लब' में शामिल हुए एमएस धोनी 

MS Dhoni Can complete his Hundred half Centuries in international Cricket against Australia
Sachin Tendulkar

धोनी यदि चेन्नई में अर्धशतक जड़कर अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में अर्धशतकों का शतक पूरा करने वाले दुनिया के 14वें और चौथे भारतीय बल्लेबाज बन गए हैं। धोनी से भारत की ओर से सचिन तेंदुलकर, राहुल द्रविड़ और सौरव गांगुली जैसे ये कारनामा कर चुके हैं। इनके अलावा कुमार संगकारा, जैक कैलिस, रिकी पॉन्टिंग, महेला जयवर्धने, इंजमाम उल हक, शिव नारायण चंद्रपॉल, ब्रायन लारा, सनथ जयसूर्या, एलन बॉर्डर और एबी डिविलियर्स भी ये उपलब्धि हासिल कर चुके हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

चेन्नई में अर्धशतक जड़ 'स्पेशल-100 क्लब' में शामिल हुए एमएस धोनी 

MS Dhoni Can complete his Hundred half Centuries in international Cricket against Australia
कुमार संगाकारा - फोटो : Cricket Australia

अंतरराष्ट्रीय मैचों में दुनिया में सबसे ज्यादा अर्धशतक मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर के नाम दर्ज है। सचिन ने अपने करियर में 100 शतकों के अलावा 164 अर्धशतक जड़े हैं। उनके बाद दूसरे पायदान पर श्रीलंका के कुमार संगाकारा है। संगाकार के नाम 152 अर्धशतक हैं। सचिन और संगाकारा दुनिया को दो ऐसे खिलाड़ी हैं जिन्होंने 150 से ज्यादा अंतरराष्ट्रीय अर्धशतक बनाए हैं। 

 

विज्ञापन

चेन्नई में अर्धशतक जड़ 'स्पेशल-100 क्लब' में शामिल हुए एमएस धोनी 

MS Dhoni Can complete his Hundred half Centuries in international Cricket against Australia
जैक कैलिस - फोटो : ESPN

इसके बाद तीसरे, चौथे और पांचवें नंबर पर दक्षिण अफ्रीका के जैक कैलिस(149), ऑस्ट्रेलिया की रिकी पॉन्टिंग(146) और राहुल द्रविड़(146) है। ये तीनों 150 अर्धशतकों के आंकड़े को छूने से मजह कुछ कदम से चूक गए। अंतरराष्ट्रीय मैचों में अर्धशतकों का शतक पूरा करने वाले दुनिया के पहले बल्लेबाज ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान एलन बॉर्डर थे। बॉर्डर के नाम 102 अंतरराष्ट्रीय अर्धशतक दर्ज हैं। 

 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed