फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

अगर भारत न देता ये 7 चीजें तो दुनिया अधूरी सी रह जाती

Sun, 17 Sep 2017 04:09 PM IST
बीबीसी / हिन्दी
बीबीसी / हिन्दी Updated Sun, 17 Sep 2017 04:09 PM IST
विज्ञापन
india has given these seven unique things to the world
भारत दुनिया भर में अपनी संस्कृति, पाक शैली और विविधता के लिए जाना जाता है। भारत आबादी के मामले में दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा देश है। इस देश ने कई महान हस्तियों को जन्म दिया। इसके साथ ही भारत ने दुनिया को कई ऐसी चीजें दीं जिससे लोगों का जीवन सुगम बना।


भारत ने दुनिया को ऐसी सात चीजें दी हैं, जिनमें से कुछ को जानकर आप हैरान हो सकते हैं-

योग

india has given these seven unique things to the world
आज की तारीख में दुनिया भर में योग काफी लोकप्रिय है। संयुक्त राष्ट्र ने 21 जून को विश्व योग दिवस घोषित किया है। आप किसी भी अच्छे जिम में जाइए तो वहां योग विशेषज्ञ मिल जाएंगे। योग के बारे कहा जाता है कि यह भारतीय इतिहास के पूर्व-वैदिक काल से ही प्रचलन में था। इसकी जड़ें हिन्दू, बौद्ध और जैन संस्कृति से है। अब खुद को फिट रखने के लिए दुनिया भर में योग प्रचलन में आ गया है। पश्चिम में योग को स्वामी विवेकानंद (1863-1903) ने फैलाया था।
 

रेडियो प्रसारण

india has given these seven unique things to the world
सामान्य तौर पर नोबेल पुरस्कार विजेता इंजीनियर और खोजकर्ता गुलइलमो मार्कोनी को रेडियो प्रसारण का जनक माना जाता है। हालांकि भारतीय वैज्ञानिक जगदीश चंद्र बोस ने इससे पहले मिलीमीटर रेंज रेडियो तरंग माइक्रोवेव्स का इस्तेमाल बारूद को सुलगाने और घंटी बजाने में किया था। इसके चार साल बाद लोहा-पारा-लोहा कोहिरर टेलिफोन डिटेक्टर के तौर पर आया और यह वायरलेस रेडियो प्रसारण के आविष्कार का अग्रदूत बना। 1978 में भौतिकी के नोबेल विजेता सर नेविल मोट ने कहा था कि बोस अपने समय से 60 साल आगे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

फाइबर ऑप्टिक्स

india has given these seven unique things to the world
क्या आप ऐसी दुनिया की कल्पना कर सकते हैं जहां आप अपने दोस्त की बिल्ली का प्यारा वीडियो या अपने ईमेल के इनबॉक्स में मर्दानगी बढ़ाने वाले उत्पादों के लेटेस्ट ऑफर न देख सकें? जाहिर है जब इंटरनेट की दुनिया नहीं थी तो ये सारी चीजें संभव नहीं थीं। लेकिन फाइबर ऑप्टिक्स के आने बाद वेब, ट्रांसपोर्ट, टेलिफोन संचार और मेडिकल की दुनिया में क्रांतिकारी परिवर्तन आए।

नरिंदर सिंह कपानी पंजाब के मोगा में जन्मे एक भौतिक विज्ञानी थे। दुनिया भर में इन्हें ऑप्टिक्स फाइबर का जनक माना जाता है। 1955 से 1965 के बीच नरिंदर सिंह ने कई टेक्निकल पेपर लिखे। इनमें से एक पेपर 1960 में साइंटिफिक अमरीकन में प्रकाशित हुआ था। इस पेपर ने फाइबर ऑप्टिक्स को स्थापित करने में मदद की थी।
विज्ञापन

सांप सीढ़ी

india has given these seven unique things to the world
आज के आधुनिक कंप्यूटर गेम्स को भारत के सांप-सीढ़ी खेल से प्रेरित कहा जाता है। भारत का यह खेल इंग्लैंड में काफी लोकप्रिय हुआ। इस खेल की उत्पति का संबंध हिन्दू बच्चों में मूल्यों को सिखाने के तौर पर देखा जाता है। यहां सीढ़ियों को सदाचार और सांप को शैतान के रूप में देखा जाता है।

ऐतिहासिक रूप से इसे मोक्ष के रूप में देखा जाता है जिसका संबंध वैकुंठ यानी स्वर्ग से है। हालांकि 19वीं शताब्दी में जब यह औपनिवेशिक भारत में आया तो ब्रिटिश बाजार में इससे नैतिकता वाले पक्षों को हटा दिया गया था।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed