{"_id":"5f034d154965b03d9269e6e0","slug":"ms-dhoni-birthday-specia-pakistan-president-pervez-musharraf-told-to-ms-dhoni-do-cut-your-long-hair","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Happy Birthday Dhoni: जब पाक राष्ट्रपति मुशर्रफ भी हो गए थे धोनी की लहराती जुल्फों के दीवाने","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
Happy Birthday Dhoni: जब पाक राष्ट्रपति मुशर्रफ भी हो गए थे धोनी की लहराती जुल्फों के दीवाने
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: Rohit Ojha
Updated Tue, 07 Jul 2020 12:46 AM IST
विज्ञापन
1 of 5
एम एस धोनी
- फोटो : social Media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
रांची जैसे छोटे शहर से अपने हुनर के दम पर निकला लड़का एक दिन क्रिकेट का सबसे बड़ा आइकन बन जाएगा, किसी ने भी नहीं सोचा होगा। शायद खुद धोनी ने भी नहीं। माही के खेलने के तरीके ने कितने लोगों को प्रेरित किया और उनके हेयर स्टाइल की तो दुनिया दीवानी है। लंबे बालों से लेकर छोटे बालों तक धोनी कई अंदाज में दिखते रहे हैं। माही का अपनाया लुक हमेशा चर्चा में रहा, खुद पाकिस्तानी राष्ट्रपति परवेज मुशर्रफ युवा धोनी की जुल्फों के दीवाने हो गए थे।
2 of 5
एमएस धोनी
- फोटो : सोशल मीडिया
महेंद्र सिंह धोनी जब टीम इंडिया में शामिल हुए तो उनके बाल लंबे हुआ करते थे। धोनी के बालों की दुनिया दीवानी थी। धोनी जब अपने शुरुआती दिनों में लंबे छक्के लगाते, तो हेलमेट से बाहर लटकते उनके केश अलग ही रंग में हवा में इतराते थे। धोनी के लंबे बालों की दीवानगी इस कदर थी कि तब के पाकिस्तान के राष्ट्रपति परवेज मुशर्रफ को धोनी की जुल्फें इस कदर भा गए कि वह उनकी तारीफ करते नहीं थके थे।
3 of 5
एमएस धोनी
बात साल 2006 की है, जब भारतीय टीम पाकिस्तान के दौरे पर गई थी। लाहौर में खेले गए मुकाबले में धोनी ने ताबड़तोड़ 46 गेंदों में 72 रन पीट दिए थे और भारतीय टीम को शानदार जीत दिलाई थी। उस सीरीज में धोनी ने पाकिस्तानी गेंदबाजों को ऐसे पीटा था, मानो किसी ने उनकी बाइक के टायर की हवा खोल दी हो।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
एमएस धोनी
मैच के बाद प्रेजेंटेशन सेरेमनी में पहुंचे पाकिस्तानी राष्ट्रपति परवेज मुशर्रफ ने धोनी के बालों की तारीफ करते हुए कहा था कि मैंने मैदान में कई प्लेकार्ड लगे हुए देखें, जिसमें धोनी को हेयर कट की सलाह दी जा रही है, लेकिन धोनी आप मेरी राय मानों तो आपको अपने बाल नहीं कटवाने चाहिए, इसमे आप बेहद अच्छे दिखते हैं।
विज्ञापन
5 of 5
dhoni musharraf
परवेज मुशर्रफ का क्रिकेट प्रेम वैसे भी किसी से छिपा नहीं। ऐसे में मुशर्रफ धोनी का जिक्र करते हुए भारतीय कप्तान सौरव गांगुली से पूछ ही बैठे थे कि, 'इसे कहां से लाएं हो?' हाजिरजवाब गांगुली ने भी बिना देर लगाते तपाक से कहा था, 'वाघा बॉर्डर के पास घूम रहा था, वहीं से अंदर खींच लिया।'
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।