{"_id":"5efe2c2ec7345e3ac720233c","slug":"ms-dhoni-birthday-ms-dhoni-was-not-the-first-choice-of-csk-and-n-srinivasn","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"MS Dhoni Birthday: आधी रात में लिया गया था धोनी को CSK का कप्तान बनाने का फैसला","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
MS Dhoni Birthday: आधी रात में लिया गया था धोनी को CSK का कप्तान बनाने का फैसला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: Rohit Ojha
Updated Tue, 07 Jul 2020 12:46 AM IST
विज्ञापन
1 of 5
धोनी-एन श्रीनिवासन
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
आईपीएल के सबसे सफल कप्तानों में शुमार महेंद्र सिंह धोनी आज अपना 39वां जन्मदिन मना रहे हैं। इस साल आईपीएल के लिए वो जमकर मेहनत कर रहे थे, लेकिन कोरोना की वजह से यह लीग टल गई है। आईपीएल में एक टीम खेलती है, जिसके प्रशंसक उसके लिए जीने-मरने को तैयार रहते हैं, लेकिन आखिर क्यों? उस टीम में ऐसा क्या है जिसकी दीवानगी दक्षिण से लेकर उत्तर तक के क्रिकेट फैंस पर सवार रहती है। वे टीम है चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके)। सीएसके आईपीएल की सुपरहिट टीम मानी जाती है, मतलब जिस मैदान पर भी वो खेले उसके झंडे लहारते हुए वहां आपको दिख जाएंगे। कुल मिलाकर धोनी का जलवा आपको चेन्नई के बाहर भी में देखने को मिल जाएगा। आज चेन्नई के लोगों के लिए थाला बने एमएस 2008 के ऑक्शन में सीएसके की पहली पसंद नहीं थे। टीम के मालिक एन श्रीनिवासन किसी और खिलाड़ी को खरीदना चाहते थे।
2 of 5
एमएस धोनी
- फोटो : सोशल मीडिया
2008 में चेन्नई सुपर किंग्स के मुख्य चयनकर्ता के रूप में काम कर चुके चंद्रशेखर ने कहा था कि सीएसके के मालिक श्रीनिवासन की पहली पसंद महेंद्र सिंह धोनी नहीं थे। चंद्रशेखर ने कहा कि 2008 में नीलामी से पहले एन श्रीनिवासन ने मुझसे पूछा था कि आप किसे खरीदने जा रहे हैं? मैंने उनसे कहा धोनी को, उन्होंने पूछा, वीरेंद्र सहवाग क्यों नहीं? श्रीनिवासन की पहली पसंद विस्फोटक बल्लेबाज सहवाग थे।
3 of 5
एमएस धोनी
चंद्रशेखर ने कहा कि मैंने धोनी की उपयोगिता के बारे में उन्हें बताया। कहा कि सहवाग मुझे उस स्तर की प्रेरणा नहीं देंगे, जबकि धोनी एक कप्तान, एक विकेटकीपर और एक बल्लेबाज हैं, जो अपने दम पर मैच को पलट सकते हैं इसलिए मैंने उनसे पूछा कि हमें उन्हें खरीदना चाहिए? चंद्रशेखर ने बताया कि श्रीनिवासन का मन बदल गया और वह सुबह आकर बोले कि मुझसे धोनी को खरीदना हैं, लेकिन हमें डर था कि कहीं दूसरी कोई फ्रेंचाइजी हमसे अधिक खर्च करके धोनी को अपनी टीम में शामिल न कर ले।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
एमएस धोनी
चंद्रशेखर ने इस बारे में बताया है कि नीलामी के बारे में सोचकर मैंने अपनी राशि 1.4 मिलियन डॉलर तक बढ़ा दी और फिर भी टीम को खरीदने की कोशिश की, क्योंकि पूरी टीम के लिए हमारे पास पांच मिलियन डॉलर ही थे। मगर जैसे-जैसे नीलामी करीब आई तो किसी ने कहा कि धोनी पर 1.8 मिलियन डॉलर तक की बोली लग सकती है। इसलिए मैंने उनसे कहा कि अगर धोनी पर 1.5 मिलियन से अधिक बोली लगी तो मैं उन्हें जाने दूंगा, क्योंकि हमें पूरी टीम बनानी थी।
विज्ञापन
5 of 5
एमएस धोनी
अंत में धोनी को सीएसके ने 1.5 मिलियन डॉलर में खरीद लिया था। इसके बाद से चेन्नई सुपर किंग्स को धोनी ने आईपीएल की सबसे सफल टीमों में शामिल कर दिया। मौजूदा वक्त में महेंद्र सिंह धोनी चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान ही नहीं बल्कि फ्रेंचाइजी की पहचान हैं। सबसे अधिक ब्रांड वैल्यू वाली ये टीम अब तक माही की कप्तानी में तीन बार आईपीएल खिताब अपने नाम कर चुकी है। 2010, 2011 व 2018 में चेन्नई सुपर किंग्स को 3 खिताब जिता चुके महेंद्र सिंह धोनी आईपीएल में सबसे अधिक पसंद किए जाने वाले खिलाड़ियों की लिस्ट में टॉप पर हैं।
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।