फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

एमएस धोनी बने बिहार-झारखंड के सबसे बड़े टैक्स पेयर, इस साल किया इतना भुगतान

Tue, 24 Jul 2018 09:36 AM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Updated Tue, 24 Jul 2018 09:36 AM IST
विज्ञापन
ms dhoni becomes highest tax payer in bihar and jharkhand
ms dhoni

टीम इंडिया के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी के नाम मैदान से जुड़े तो कई रिकॉर्ड दर्ज हैं, लेकिन देश के आर्थिक सहयोग में भी 'कैप्टन कूल' का योगदान कुछ कम नहीं है। यह रिकॉर्ड सबसे ज्यादा टैक्स भरने का है। दरअसल एमएस धोनी पूरे झारखंड में सबसे ज्यादा टैक्स भरने वाले व्यक्ति बन गए हैं।

ms dhoni becomes highest tax payer in bihar and jharkhand
ms dhoni beard

वित्त वर्ष 2017-18 की एक रिपोर्ट के मुताबिक धोनी ने 12.17 करोड़ रुपये टैक्स जमा किया है। इस मामले में न सिर्फ झारखंड बल्कि बिहार में भी कोई धोनी जितना टैक्स नहीं चुकाता। इसकी जानकारी आईटी हेडक्वॉर्टर (बिहार और झारखंड) की ज्वॉइंट कमिश्नर निशा आरोन ने दी है।

ms dhoni becomes highest tax payer in bihar and jharkhand
एमएस धोनी

निशा आरोन के मुताबिक, 'धोनी ने वित्त वर्ष 2017-18 में बिहार झारखंड क्षेत्र से सबसे ज्यादा टैक्स जमा किया है। इससे पहले 2016-17 वित्त वर्ष में 37 साल के धोनी ने 10.93 करोड़ रुपये टैक्स जमा किया था। धोनी 2013-14 में भी इस क्षेत्र से सबसे ज्यादा टैक्स देने वाले शख्स थे।' 

विज्ञापन
विज्ञापन
ms dhoni becomes highest tax payer in bihar and jharkhand
एमएस धोनी

इससे पहले न्यूयॉर्क की प्रसिद्ध मैग्जीन फोर्ब्स ने भी धोनी की कमाई के बारे में खुलासा किया था। साल 2015 की एक रिपोर्ट की मानें तो इस साल धोनी ने करीब 217 करोड़ रुपये कमाए थे। इसमें 24 करोड़ रुपये के करीब उनकी सैलरी और बाकी पैसा विज्ञापनों से आया था। 

विज्ञापन
ms dhoni becomes highest tax payer in bihar and jharkhand
dhoni drinks

बता दें कि मौजूदा समय में धोनी इंग्लैंड दौरे पर गए हैं। वन-डे और टी-20 में उनके प्रदर्शन के बाद धोनी के संन्यास को लेकर चर्चाओं का बाजार काफी गर्म है। हालांकि संन्यास को लेकर धोनी की तरफ से अभी तक किसी तरह का बयान सामने नहीं आया है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed