फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

INDvWI: इन 11 धुरंधरों के दम पर विंडीज को पटकने उतरेगा भारत, ऐसी हो सकती है प्लेइंग XI

Sun, 15 Dec 2019 07:55 AM IST
Rohit Ojha स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Rohit Ojha Updated Sun, 15 Dec 2019 07:55 AM IST
विज्ञापन
INDvWI Team India Predicated and Dream 11 for 1st ODI against West Indies in Chennai
टीम इंडिया - फोटो : सोशल मीडिया

भारत-वेस्टइंडीज के बीच तीन एकदिवसीय मैचों की सीरीज का आगाज रविवार को चेन्नई में खेले जाने वाले पहले वन-डे से होगा। टीम इंडिया इससे पहले टी-20 में विंडीज को पटखनी दे चुकी है। विराट सेना ने फटाफट मैच की सीरीज को 2-0 से अपने नाम किया था। भारतीय टीम अब कैरेबियाई टीम के खिलाफ वन-डे सीरीज जीतने उतरेगी। टीम के कप्तान विराट कोहली चाहेंगे कि साल का अंत एक बेहतरीन जीत के साथ हो। विंडीज को मात देने के लिए कोहली को एक बेहतर टीम संयोजन के साथ मैदान पर उतरना होगा। आइए जानते हैं कि विंडीज के खिलाफ पहले वन-डे में किन 11 खिलाड़ियों के साथ टीम इंडिया मैदान में उतर सकती है।

INDvWI Team India Predicated and Dream 11 for 1st ODI against West Indies in Chennai
रोहित-राहुल - फोटो : social media

ओपनर्स

शिखर धवन घुटने की चोट की वजह से टी-20 के बाद वन-डे सीरीज से भी बाहर हो गए हैं। उनकी जगह मयंक अग्रवाल को टीम में शामिल किया गया है। टी-20 में शिखर की गैरमौजूदगी में केएल राहुल ने रोहित शर्मा के साथ ओपनिंग की कमान संभाली थी। वन-डे सीरीज के पहले मुकाबले में भी रोहित-राहुल की जोड़ी ही पारी की शुरुआत करेगी। राहुल ने टी-20 सीरीज में बेहतरीन बल्लेबाजी की है। दोनों ने विश्व कप के दौरान वन-डे में टीम इंडिया की ओपनिंग की कमान संभाली थी।

INDvWI Team India Predicated and Dream 11 for 1st ODI against West Indies in Chennai
विराट कोहली - फोटो : BCCI twitter

मध्यक्रम

नंबर तीन पर कप्तान विराट कोहली बल्लेबाजी करने के लिए आएंगे। विराट बेहतरीन लय में हैं। विराट के बाद श्रेयस अय्यर नंबर चार पर खेल सकते हैं। हलांकि अय्यर ने टी-20 सीरीज में कुछ खास प्रदर्शन नहीं किया है, लेकिन उन्हें मौका मिल सकता है। इसके अलावा मनीष पांडे को मिडिल ऑर्डर को और मजबूत करने के लिए अंतिम 11 में शामिल किया जा सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
INDvWI Team India Predicated and Dream 11 for 1st ODI against West Indies in Chennai
रवींद्र जडेजा - फोटो : सोशल मीडिया

ऑलराउंडर 

ऑलराउंडर की भूमिका में रवींद्र जडेजा को प्लेइंग 11 में विराट कोहली शामिल कर सकते हैं, क्योंकि टेस्ट क्रिकेट में जडेजा ने ऑलराउंडर के तौर पर बेहतरीन योगदान दिया है।

विज्ञापन
INDvWI Team India Predicated and Dream 11 for 1st ODI against West Indies in Chennai
ऋषभ पंत - फोटो : ट्विटर

विकेटकीपर

टी-20 सीरीज में लगातार फेल होने के बावजूद विंडीज के खिलाफ सीरीज के पहले वन-डे में ऋषभ पंत ही विकेट के पीछे दस्तानों में नजर आएंगे। पंत का लगातार फेल होना टीम के लिए अब सिरदर्द बन चुका है। पंत की कोशिश होगी कि वह अपने बल्ले से कुछ कमाल दिखाएं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed