फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

दिनेश कार्तिक के साथ कभी बल्लेबाजी नहीं करना चाहेंगे धोनी, सामने आई ये वजह

Wed, 16 Jan 2019 12:28 PM IST
Sumit kumar स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: Sumit kumar Updated Wed, 16 Jan 2019 12:28 PM IST
विज्ञापन
dinesh karthik reveals ms dhoni will not bat again with him
karthik and dhoni

भारत-ऑस्ट्रेलिया के बीच एडिलेड में खेले गए दूसरे वनडे मुकाबले में टीम इंडिया ने कंगारुओं को छह विकेट से रौंद डाला। टीम इंडिया के अनुभवी बल्लेबाज महेंद्र सिंह धोनी और दिनेश कार्तिक ने चार गेंदें शेष रहते टीम इंडिया को जीत दिलाई।

dinesh karthik reveals ms dhoni will not bat again with him
virat kohli ms dhoni

कोहली के आउट होने के बाद टीम इंडिया को जीत के लिए 38 गेंदों में 57 रन बनाने थे। ऐसे में क्रीज पर धोनी का साथ देने उतरे कार्तिक ने शानदार बल्लेबाजी की और कंगारुओं को खूब छकाया। हालांकि मैच के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस में कार्तिक ने कहा, 'हो सकता है कि धोनी अगले मैच से मेरे साथ बैटिंग न करें।'

dinesh karthik reveals ms dhoni will not bat again with him
dhoni and karthik

कार्तिक ने कहा, 'एडिलेड में काफी गर्मी थी। हम क्रीज पर ज्यादा से ज्यादा लिक्विड ले रहे थे। धोनी काफी पहले से क्रीज पर खेल रहे थे, तो वो काफी काफी थक भी चुके थे। ऐसे में जब मैं आया तो मैंने सिंगल-डबल्स लेने शुरू कर दिए। कभी कभी तो दो को तीन भी बना दिया।'

विज्ञापन
विज्ञापन
dinesh karthik reveals ms dhoni will not bat again with him
धोनी और कार्तिक - फोटो : file

कार्तिक ने आगे हंसते हुए कहा, 'मुझे लगता है धोनी आगे से कभी मेरे साथ बल्लेबाजी नहीं करना चाहेंगे। वो चाहेंगे कि कोई ऐसा हो जो खड़े-खड़े बॉउंड्री लगा सके।' हालांकि कार्तिक यह बात भी मानते हैं कि धोनी आज भी काफी फुर्तीले हैं और तेज दौड़ सकते हैं।

विज्ञापन
dinesh karthik reveals ms dhoni will not bat again with him
ms dhoni

बता दें कि धोनी ने इस मैच में 55 रन की नाबाद मैच विनिंग पारी खेली थी। धोनी की इस पारी में दो बड़े छक्के भी शामिल थे। इससे पहले सिडनी में खेले गए पहले वनडे में भी धोनी ने अर्धशतक ठोका था।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed