फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

धोनी के स्वागत को तैयार थलाइवा फैंस, पांचवें वन-डे से पहले दिया यह तोहफा

Wed, 31 Oct 2018 05:30 PM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Updated Wed, 31 Oct 2018 05:30 PM IST
विज्ञापन
ms dhoni 35 feet cutout stands in front of the cricket stadium
एमएस धोनी

टीम इंडिया के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी इन दिनों अपनी खराब फॉर्म के चलते आलोचकों की निशाने पर हैं। हालांकि चेन्नई सुपरकिंग्स के फैंस के लिए यह खिलाड़ी किसी भगवान से कम नहीं है। इसका एक स्पष्ट उदाहरण तिरुवनंतपुरम स्टेडियम में सामने आया जहां पांच मैचों की वन-डे सीरीज का आखिरी और निर्णायक मुकाबला खेला जाना है।


 

ms dhoni 35 feet cutout stands in front of the cricket stadium
ms dhoni

इस सीरीज में कप्तान विराट कोहली, अंबाति रायुडू और रोहित शर्मा के बल्ले से जमकर रन बरसे हैं, लेकिन तिरुवनंतपुरम में फैंस ने इंतजाम धोनी के स्वागत का किया है। इससे पता चलता है कि दक्षिण भारत के फैंस के लिए धोनी कितने मायने रखते हैं।

ms dhoni 35 feet cutout stands in front of the cricket stadium
dhoni

दरअसल तिरुवनंतपुरम में धोनी का 35 फीट ऊंचा कटआउट लगाया गया है। धोनी का ये विशाल कटआउट तिरुवनंतपुरम के ग्रीन फील्ड स्टेडियम के बाहर लगाया गया है। इसे ऑल केरल धोनी फैंस एसोसिएशन ने बनाया है। धोनी के इस कटआउट की वीडियो और फोटो काफी तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है।
 




 

विज्ञापन
विज्ञापन
ms dhoni 35 feet cutout stands in front of the cricket stadium
ms dhoni

बता दें कि इस वनडे सीरीज की तीन पारियों में धोनी ने महज 50 रन बनाए हैं। हालांकि यह कहना भी गलत नहीं होगा कि धोनी को सीरीज में ढंग से मौके नहीं मिले हैं। इस साल धोनी ने 19 मैचों में महज 25 के औसत से 275 रन बनाए हैं।

विज्ञापन
ms dhoni 35 feet cutout stands in front of the cricket stadium
ms dhoni nets

बता दें कि धोनी का स्ट्राइक रेट भी 87.81 से गिरकर 71.42 रह गया है। हालांकि इस साल हुए आईपीएल में धोनी बेहतरीन बल्लेबाजी की थी और अपनी टीम को खिताब जितवाया था।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed