फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

शोएब-सानिया से इस भारतीय क्रिकेटर ने पूछा, 'बच्चा क्रिकेटर बनेगा या टेनिस प्लेयर', मिला यह जवाब

Wed, 31 Oct 2018 04:30 PM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Updated Wed, 31 Oct 2018 04:30 PM IST
विज्ञापन
Sania mirza baby boy becomes cricketer or tennis player asked pragyan ojha
shoaib sania

भारतीय टेनिस स्टार सानिया मिर्जा की जिंदगी में मंगलवार को सबसे खुशनुमा पल आया जब उन्होंने बेटे को जन्म दिया। सानिया के पति पाकिस्तान के अनुभवी क्रिकेटर शोएब मलिक ने ट्विटर के जरिए फैंस को यह खुशखबरी दी। उन्होंने साथ ही बताया कि बेटा और मां दोनों स्वस्थ हैं।


 

Sania mirza baby boy becomes cricketer or tennis player asked pragyan ojha
प्रज्ञान ओझा - फोटो : ESPN

इसी के साथ शोएब-सानिया को ट्विटर पर चौतरफा बधाइयां मिल रही हैं, लेकिन इस बीच सबसे खास ट्वीट टीम इंडिया के क्रिकेटर और स्पिन गेंदबाज प्रज्ञान ओझा ने किया। ओझा ने सानिया-शोएब को बधाई देते हुए सार्वजनिक रूप से एक बेहद दिलचस्प सवाल पूछ लिया।

Sania mirza baby boy becomes cricketer or tennis player asked pragyan ojha
सानिया मिर्जा और शोएब मलिक - फोटो : twitter

ओझा ने अपने ट्वीट में लिखा, 'बेबी ब्वॉय होने पर सानिया औ शोएब को बधाई...अब क्या आप बता सकते हैं कि हमें एक क्रिकेटर मिलने वाला है या टेनिस प्लेयर?'

विज्ञापन
विज्ञापन
Sania mirza baby boy becomes cricketer or tennis player asked pragyan ojha
सानिया मिर्जा और शोएब मलिक

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के दिग्गज ऑलराउंडर शोएब मलिक ने ओझा के ट्वीट पर प्रतिक्रिया देते कि वह चाहते हैं उनका बेटा क्रिकेटर और टेनिस खिलाड़ी दोनों ही बने। साथ ही उन्होंने ओझा को उनके बधाई संदेश के लिए धन्यवाद भी कहा।

विज्ञापन
Sania mirza baby boy becomes cricketer or tennis player asked pragyan ojha
सानिया मिर्जा और शोएब मलिक

बता दें कि सानिया और शोएब ने अपने बेटे के नाम इजहान मिर्जा मलिक रखा है। जानकारी मिली है कि पहला नाम यानी खुदा का तोहफा होता है और माता-पिता का भी यही मानना है कि उनका बेटा अल्लाह का तोहफा है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed