{"_id":"5a94fb974f1c1bb1208bb889","slug":"morne-morkel-says-it-is-the-right-time-to-take-retirement","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"दक्षिण अफ्रीका के तेज गेंदबाज ने खोला राज, आखिर क्यों लिया संन्यास","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
दक्षिण अफ्रीका के तेज गेंदबाज ने खोला राज, आखिर क्यों लिया संन्यास
Tue, 27 Feb 2018 12:02 PM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Updated Tue, 27 Feb 2018 12:02 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
डेल स्टेन और मॉर्न मोर्कल
- फोटो : File
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
टीम इंडिया के खिलाफ हाल ही में संपन्न टेस्ट सीरीज में बेहतरीन प्रदर्शन करने वाले दक्षिण अफ्रीका के तेज गेंदबाज मोर्ने मोर्केल ने सोमवार को इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास की घोषणा करके क्रिकेट जगत को हैरान कर दिया। मोर्केल ने कहा कि ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ घर में होने वाली टेस्ट सीरीज उनके इंटरनेशनल करियर की आखिरी सीरीज होगी।
2 of 5
मोर्ने मोर्केल
- फोटो : twitter
दक्षिण अफ्रीका और ऑस्ट्रेलिया के बीच चार मैचों की टेस्ट सीरीज का पहला मुकाबला 1 मार्च से शुरू होगा। मोर्केल ने अब तक 83 टेस्ट और 117 वन-डे मैच खेले जिसमें उन्होंने क्रमशः 294 व 188 विकेट झटके। डेल स्टेन की गैरमौजूदगी में मोर्ने मोर्केल ने लंबे समय तक दक्षिण अफ्रीका के तेज गेंदबाजी आक्रमण की अगुवाई की।
3 of 5
मॉर्ने मॉर्कल
हालांकि, मोर्ने मोर्केल ने अब संन्यास लेने की असली वजह का खुलासा कर दिया है। उन्होंने कहा, 'यह फैसला लेना बहुत मुश्किल था, लेकिन मेरा मानना है कि जिंदगी का नया अध्याय शुरू करने के लिए यह बिलकुल सही समय है। मेरा युवा परिवार है और पत्नी विदेशी है। इंटरनेशनल क्रिकेट का मौजूदा कार्यक्रम बहुत व्यस्त है, जिससे हम पर काफी दबाव होता है। मैं अब अपने परिवार को प्राथमिकता देना चाहता हूं, जिससे आगे बढ़ने में हमें फायदा मिलेगा।'
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
मोर्ने मोर्केल
प्रोटियाज गेंदबाज ने साथ ही कहा कि उन्होंने अपने टीम साथियों के साथ बिताए हर एक पल का खूब आनंद उठाया। मोर्केल ने अपने टीम के साथियों और क्रिकेट दक्षिण अफ्रीका का शुक्रिया अदा किया, जिन्होंने उनके क्रिकेट करियर में बहुत सपोर्ट किया। तेज गेंदबाज का मानना है कि दक्षिण अफ्रीका का प्रतिनिधित्व करना उनके लिए सबसे बड़ा सम्मान है।
विज्ञापन
5 of 5
मोर्ने मोर्केल
मोर्केल ने कहा, 'मैंने प्रोटियाज जर्सी में हर एक मिनट का आनंद उठाया। मैं अपने टीम के साथियों और क्रिकेट दक्षिण अफ्रीका क्रिकेट का आभारी हूं। मैं अपने परिवार, दोस्तों और फैंस का शुक्रिया अदा करना चाहता हूं, जिन्होंने इतने वर्षों तक मेरा सपोर्ट किया।'
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।