फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

पत्नी से परेशान मोहम्मद शमी ने उठाया बड़ा कदम, जहां को किया पैसों से कंगाल

Thu, 22 Mar 2018 10:04 AM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Updated Thu, 22 Mar 2018 10:04 AM IST
विज्ञापन
mohammed shami seize the bank accounts for hasin jahan
मोहम्मद शमी

टीम इंडिया के तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी ने पत्नी हसीन जहां द्वारा बैंक खाता ब्लॉक कराने के आरोप पर पलटवार किया है। शमी ने कहा कि हसीन ने हाल ही में एक लाख रुपए खाते से निकाले और दूसरा चेक कैश भी नहीं होने दिया। घर खर्च के लिए इतना पैसा काफी होता है।

mohammed shami seize the bank accounts for hasin jahan
मोहम्मद शमी

बता दें कि शमी ने बेटी आयरा के कारण अपने बैंक अकाउंट पर रोक नहीं लगाई थी। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक हसीन जहां अपने पति शमी के ही डेबिट कार्ड का उपयोग कर रही थीं। हालांकि, अब दोनों के बीच इतनी दूरी बढ़ चुकी है कि शमी ने मंगलवार को अपने बैंक अकाउंट में लेनदेन को लेकर रोक लगा दी।

mohammed shami seize the bank accounts for hasin jahan
mohammed shami and hasin jahan

इससे परेशान होकर हसीन ने मीडिया के सामने आकर अपने पति पर आरोप लगाया कि शमी ने बेटी और घर खर्चे के पैसे निकालने पर भी रोक लगा दी। अगले दिन शमी ने खुलासा किया कि हसीन जहां एक-एक लाख रुपए के दो चेक लेकर बैंक गई थीं। उन्होंने एक लाख रुपए खाते से निकाले। वह मेरे खिलाफ बयान भी दे रही हैं और बोल रही हैं कि ठीक होने की गुंजाइश खत्म सी लग रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
mohammed shami seize the bank accounts for hasin jahan
मोहम्मद शमी

मोहम्मद शमी ने निजी जिंदगी में पत्नी द्वारा लगाए आरोपों से दूर क्रिकेट का अभ्यास करने का फैसला किया है। तेज गेंदबाज ने आईपीएल को ध्यान में रखकर प्रैक्टिस करना शुरू की। शमी का एक वीडियो भी आया, जिसमें वह गाजियाबाद के एक स्टेडियम में गेंदबाजी का अभ्यास कर रहे हैं।

विज्ञापन
mohammed shami seize the bank accounts for hasin jahan
mohammed shami

शमी को उम्मीद है कि वह आईपीएल में खेलेंगे। तेज गेंदबाज को आईपीएल-11 में दिल्ली डेयरडेविल्स का प्रतिनिधित्व करना है। हालांकि, बीसीसीआई भी जांच कर रही है और अभी उनके आईपीएल में खेलने पर संशय के बादल मंडरा रहे हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed