{"_id":"5b25ec8c4f1c1b8c278b6284","slug":"mohammed-shami-did-not-celebrate-his-daughter-birthday-and-eid","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"ईद के दिन मोहम्मद शमी के घर पसरा रहा सन्नाटा, दरवाजे पर नहीं दी खुशियों ने दस्तक","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
ईद के दिन मोहम्मद शमी के घर पसरा रहा सन्नाटा, दरवाजे पर नहीं दी खुशियों ने दस्तक
Sun, 17 Jun 2018 10:46 AM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Updated Sun, 17 Jun 2018 10:46 AM IST
विज्ञापन
1 of 5
mohammed shami
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
देशभर में एक तरफ जहां शनिवार को लोग ईद के त्योहार की खुशियां मना रहे थे। वहीं दूसरी ओर टीम इंडिया के तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी के आंगन में पूरे दिन सन्नाटा पसरा रहा। पिछले करीब दो महीन से पत्नी हसीन जहां के आरोपों को झेल रहे मोहम्मद शमी बस घर की दहलीज पर खुशियों के आने का इंतजार ही करते रह गए।
2 of 5
मोहम्मद शमी
मोहम्मद शमी को उम्मीद थी कि ईद के शुभ मौके पर वह अपनी जान से भी ज्यादा अजीज बेटी से मिलेंगे, लेकिन पति-पत्नी के बीच हुए आपसी विवाद के कारण वह अपनी बेटी से न मिल सके। खास बात यह है कि ईद से एक दिन पहले उनकी बेटी का जन्मदिन भी था।
3 of 5
mohammad shami
गौरतलब है कि दो महीने पहले दोनों के बीच आई आपसी दरार के बाद हसीन जहां पिछले महीने अचानक शमी के गांव सहसपुर अलीनगर पहुंच गईं थीं। एक सप्ताह अपने ससुराल रुकने के बाद हसीन यह कहकर कोलकाता लौट गई थीं कि वह ईद अपनी ससुराल में ही मनाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
mohammed shami
- फोटो : instagram
ऐसे में मोहम्मद शमी को उम्मीद थी कि वह ईद और अपनी बेटी के जन्मदिन को धूमधाम से सेलिब्रेट करेंगे, लेकिन उनकी पत्नी ईद पर अपने घर वापस नहीं आईं। इसके बाद मानो पूरे दिन शमी का मायूसी में ही बीता।
विज्ञापन
5 of 5
shami
सूत्रों की मानें तो शनिवार को शमी ने अपने पिता की कब्र पर जाकर उन्हें याद किया। बता दें कि हसीन जहां ने मोहम्मद शमी पर कई धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज करवाया हुआ है। इससे पहले उन्होंने पराई औरतों से अपने पति के संबंध होने का हवाला देते हुए सोशल मीडिया पर उनकी निजी चैट के स्क्रीन शॉट शेयर कर दिए थे।
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।