{"_id":"66fe0e1abd134f0ba50ad79b","slug":"mohammed-shami-breaks-silence-on-reports-claiming-india-pacer-is-out-of-border-gavaskar-trophy-2024-10-03","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"IND vs AUS: 'न तो बीसीसीआई और न ही मैंने कभी कहा कि...' ऑस्ट्रेलिया दौरे से बाहर होने की अफवाहों पर भड़के शमी","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
IND vs AUS: 'न तो बीसीसीआई और न ही मैंने कभी कहा कि...' ऑस्ट्रेलिया दौरे से बाहर होने की अफवाहों पर भड़के शमी
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: स्वप्निल शशांक
Updated Thu, 03 Oct 2024 08:53 AM IST
सार
एक रिपोर्ट में बीसीसीआई के एक सूत्र के हवाले से कहा गया था, 'शमी ने गेंदबाजी फिर से शुरू कर दी है और वह जल्द ही प्रोफेशनल क्रिकेट में वापसी करने का प्लान बना रहे थे, लेकिन उनके घुटने की चोट में फिर से परेशानी आ गई है।'
विज्ञापन
1 of 4
मोहम्मद शमी
- फोटो : twitter
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
मोहम्मद शमी ने बुधवार को एक पोस्ट में उन रिपोर्टों का खंडन किया, जिनमें दावा किया गया था कि उनका भारतीय क्रिकेट टीम के ऑस्ट्रेलिया दौरे पर खेलना संदिग्ध है। शमी टखने की चोट के कारण एक्शन से बाहर हैं। वनडे विश्व कप 2023 में यादगार प्रदर्शन के बाद शमी की चोट की सर्जरी हुई और तब से वह इससे उबर रहे हैं। उम्मीद की जा रही है कि यह स्टार तेज गेंदबाज इस साल नवंबर में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के लिए राष्ट्रीय टीम में वापसी करेगा।
2 of 4
मोहम्मद शमी
- फोटो : twitter
टाइम्स ऑफ इंडिया की एक रिपोर्ट में बीसीसीआई के एक सूत्र के हवाले से कहा गया था, 'शमी ने गेंदबाजी फिर से शुरू कर दी है और वह जल्द ही प्रोफेशनल क्रिकेट में वापसी करने का प्लान बना रहे थे, लेकिन उनके घुटने की चोट में फिर से परेशानी आ गई है। बीसीसीआई की मेडिकल टीम चोट का आकलन कर रही है, लेकिन इसमें काफी समय लग सकता है। यह एनसीए की मेडिकल टीम के लिए झटका है। वे एक साल से अधिक समय से उन पर काम कर रहे हैं। उनके पास सबसे अच्छा कार्यभार प्रबंधन प्रणाली है। मेडिकल टीम उन्हें जल्द ही ठीक करने की पूरी कोशिश कर रही है।'
3 of 4
मोहम्मद शमी
- फोटो : ani
हालांकि, शमी ने अब इन रिपोर्टों का खंडन किया है। मोहम्मद शमी ने एक्स पर लिखा, 'इस तरह की निराधार अफवाहें क्यों? मैं कड़ी मेहनत कर रहा हूं और उबरने के लिए अपने स्तर पर सर्वश्रेष्ठ प्रयास कर रहा हूं। न तो बीसीसीआई और न ही मैंने कहा है कि मैं बॉर्डर गावस्कर सीरीज से बाहर हूं। मैं लोगों से अनुरोध करता हूं कि वे अनौपचारिक स्रोतों से ऐसी खबरों पर ध्यान देना बंद करें। कृपया बंद करें और इस तरह की नकली और झूठी खबरें न फैलाएं, खासकर मेरे बयान के बिना।'
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 4
शमी
- फोटो : mdshami.11
इससे पहले सितंबर में शमी ने खुलासा किया था कि वह जल्द से जल्द टीम इंडिया के लिए मैदान पर वापसी करने के लिए अपना सर्वश्रेष्ठ प्रयास कर रहे हैं। उन्होंने कहा, 'कोशिश कर रहा हूं क्योंकि मैं जनता हूं काफी समय बीत गया है टीम से बाहर रहते हुए। हालांकि, मैं यह सुनिश्चित करना चाहता हूं कि जब मैं वापस आऊं तो कोई परेशानी न हो। मुझे अपनी फिटनेस पर काम करना होगा, ताकि कोई परेशानी न हो। मैं जितनी मजबूती से वापसी करूंगा, मेरे लिए उतना ही अच्छा होगा। मैं फिर से चोटिल होने का जोखिम नहीं उठाना चाहता, फिर मेरी वापसी चाहे बांग्लादेश, न्यूजीलैंड या ऑस्ट्रेलिया सीरीज के खिलाफ हो। मैंने गेंदबाजी शुरू कर दी है, लेकिन जब तक मैं 100% फिट नहीं हो जाता, तब तक कोई जोखिम नहीं उठाऊंगा।'
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।