{"_id":"5b62c4b44f1c1bb8538b6905","slug":"mohammad-shami-delighted-to-perform-good-against-england","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"हसीन जहां के आरोपों से परेशान मोहम्मद शमी अब हैं खुश, वजह है असली प्यार","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
हसीन जहां के आरोपों से परेशान मोहम्मद शमी अब हैं खुश, वजह है असली प्यार
Thu, 02 Aug 2018 02:15 PM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Updated Thu, 02 Aug 2018 02:15 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
मोहम्मद शमी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
टीम इंडिया के तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी काफी लंबे समय से अपनी पत्नी हसीन जहां द्वारा लगाए आरोपों के कारण मानसिक रूप से परेशान थे। हालांकि, उन्होंने इससे उपर उठते हुए अपने पहले प्यार को अपनाया और एक बार वह फिर से खुश हैं।
2 of 5
मोहम्मद शमी
दरअसल, शमी का असली प्यार क्रिकेट का मैदान हैं, जहां वह पहुंचकर बहुत खुश हैं। शमी ने इंग्लैंड के खिलाफ एजबेस्टन में शुरू हुए पहले टेस्ट के पहले दिन शानदार गेंदबाजी करते हुए दो महत्वपूर्ण झटके। इसकी वजह से इंग्लैंड की टीम पहले दिन स्टंप्स तक 9 विकेट खोकर 285 रन बना सकी।
3 of 5
मोहम्मद शमी
शमी ने दिन में 19 ओवर किए और 64 रन देकर कीटन जेनिंग्स व डेविड मलान को अपना शिकार बनाया। उन्होंने दिन का खेल खत्म होने के बाद कहा कि भले ही उन्होंने ज्यादा मुकाबले नहीं खेले हो, लेकिन राष्ट्रीय क्रिकेट एकेडमी में रहकर उन्होंने इस तरह की पिचों पर अभ्यास किया, जिसकी स्थिति इंग्लैंड के समान है। इसलिए वह इंग्लैंड दौरे के लिए पूरी तरह तैयार रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
मोहम्मद शमी
शमी ने कहा, 'हम जो सीरीज खेलने जा रहे थे, उसी के हिसाब से तैयारी की। हमने उसी तरह की परिस्थिति और विरोधी टीम को देखते हुए अपनी तैयारी की और आगे बढ़े। दक्षिण अफ्रीका से लौटने के बाद घरेलू मामलों के कारण मैंने काफी लड़ाई की। मगर मैंने अपने सभी प्रयास किए कि अपने प्यार क्रिकेट में बेहतर प्रदर्शन कर सकूं। यही मेरे लिए सबसे ज्यादा जरूरी है।'
विज्ञापन
5 of 5
mohammed shami
तेज गेंदबाज ने आगे कहा, 'मैं सिर्फ अपना काम अच्छे से करना चाहता हूं फिर ध्यान दूंगा कि जिंदगी में आगे क्या होने वाला है। जिन भी परेशानियों का मैंने सामना किया है, मैं पहले सिर्फ क्रिकेट खेलना चाहता हूं और उसी की तैयारी करता रहा। इसका परिणाम हम सभी के सामने है। एक गेंदबाजी इकाई और व्यक्तिगत प्रदर्शन को देखकर मैं बहुत खुश हूं।'
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।