क्या आप जानते हैं कि आम नागरिकों को भी भारतीय रेल मुफ्त में सफर करने का मौका देता है? यही नहीं, कुछ लोगों को टिकट में 50 फीसदी तक की भी छूट मिल जाती है। मगर इसके लिए कुछ नियम तय किए गए हैं। इन्हें आप भी जान लें, ताकि भविष्य में कभी रेल सफर करना हो तो आप रेलवे के इन नियमों का लाभ उठा सकें....
भारतीय रेल भी देती है मुफ्त सफर का मौका, आम नागरिक भी इस तरह पा सकते हैं 100 फीसदी तक छूट
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बेरोजगार युवा
अगर आप किसी संवैधानिक पद, सरकार नियोजित कंपनी, विश्वविद्यालय या किसी सरकारी निकाय में नौकरी के लिए इंटरव्यू देने जा रहे हैं तो 50 फीसदी छूट दी जाती है। यह छूट सेकंड क्लास और स्लीपर क्लास से सफर के लिए दी जाती है।अगर आप केंद्र और राज्य सरकार की नौकरी के लिए इंटरव्यू देने जा रहे हैं तो सेकेंड क्लास की टिकट में 100 फीसदी और स्लीपर में 50 फीसदी की छूट मिलती है।
छात्र
-साल में दो बार छुट्टियों में घर जाने के लिए छात्रों को रेल यात्रा में छूट दी जाती है। इसके लिए कॉलेज से एक फॉर्म मिलता है जिसे टिकट के फॉर्म के साथ संलग्न करना होता है। यह छूट सेकेंड क्लास और स्लीपर के लिए मिलती है। सामान्य श्रेणी के छात्रों को 50 फीसदी और आरक्षित श्रेणी के छात्रों को 75% फीसदी की छूट दी जाती है।
-ग्रामीण क्षेत्र के सरकारी स्कूल में पढ़ने वाले विद्यार्थियों को साल में एक बार स्टडी टूर के लिए रेल टिकट में सेकेंड क्लास से सफर करने के लिए 75 फीसदी की छूट मिलती है।
प्रवेश परीक्षा
-ग्रामीण क्षेत्र के सरकारी स्कूल की छात्राओं को मेडिकल, इंजीनियरिंग, आदि कॉलेजों में दाखिले के लिए होने वाली परीक्षाओं में हिस्सा लेने के लिए भी रेलवे की ओर से छूट मिलती है। सेकेंड क्लास की टिकट पर उन्हें 75 फीसदी का डिस्काउंट दिया जाता है।
- जो अभ्यर्थी यूनियन पब्लिक सर्विस कमिशन (UPSC) या सेंट्रल स्टाफ सलेक्शन कमिशन (SSC) की ओर से आयोजित मुख्य परीक्षा में शामिल होते हैं उन्हें रेल टिकट में 50 फीसदी की रियायत दी जाती है। यह छूट सेकेंड क्लास से सफर करने पर मिलती है।
रिसर्च स्कॉलर
35 साल की उम्र तक रिसर्च स्कॉलरों को शोध के वास्ते की जाने वाली रेल यात्रा में 50 फीसदी की छूट दी जाती है। यह रियायत सेकेंड क्लास और स्लीपर दोनों पर मिलती है। इनके अलावा किसानों, खिलाड़ियों, मरीजों, वरिष्ठ नागरिकों और कलाकारों को भी भारतीय रेल की ओर से रियायत दी जाती है।
आपके लिए यह खबर कितनी उपयोगी है, कमेंट करके हमें जरूर बताएं