इंग्लैंड ने रविवार को साउथ हैम्प्टन में खेले गए चौथे टेस्ट मैच में टीम इंडिया को 60 रन से हराते हुए पांच मैचों की टेस्ट सीरीज 3-1 से अपने नाम कर ली। दोनों टीमों के बीच पांचवां टेस्ट मैच 7 सितंबर से खेला जाएगा, जो महज औपचारिकता भर होगी। इस मुकाबले में टीम इंडिया इंग्लैंड से नहीं हारी बल्कि मोईन अली के आगे भारतीय टीम ने घुटने टेक दिए।
मोईन अली से नहीं जीत पाई टीम इंडिया, सोशल मीडिया पर दिग्गज भी कर रहे सलाम
टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी इंग्लैंड की टीम ने अपनी पहली पारी में 246 रन बनाई थी। जिसके जवाब में टीम इंडिया की पहली पारी 273 रन पर ऑलआउट हो गई। इस तरह पहली पारी के आधार पर टीम इंडिया को 27 रन की बढ़त हासिल हुई। वहीं, दूसरी पारी में इंग्लैंड की टीम ने 271 रन बनाई और टीम इंडिया को जीत के लिए 245 रन का लक्ष्य दिया था। जवाब में भारतीय टीम 184 रन पर ही सिमट गई।
साउथ हैम्प्टन टेस्ट में टीम इंडिया को मेजूान इंग्लैंड ने नहीं हराया बल्कि मोईन अली के आगे भारतीय क्रिकेट टीम ने घुटने टेक दिए। मोईन अली ने दोनों पारियों में कुल मिलाकर (5+4) 9 विकेट हासिल किए। इस मैच को जीतने की आशा तब तक थी, जब तक विराट कोहली क्रिज पर मौजूद थे, लेकिन दूसरी पारी के 51वें ओवर की पांचवीं गेद पर मोईन अली ने कप्तान कोहली को कुक के हाथों कैच आउट कराकर चलता किया।
यहीं से मैच का रुख पलट गया और मैच मेजबान इंग्लैंड के पाले में चली गई। चौथे विकेट के लिए विराट कोहली (58) और अजिंक्य रहाणे (51) के बीच 101 रन की साझेदारी हुई। मोईन अली ने पहली पारी में 63 रन देकर 5 विकेट, जबकि दूसरी पारी में 71 रन देकर 4 विकेट हासिल किए। ट्विटर पर दिग्गज भी मोईन अली को सलाम कर रहे हैं। आइए जानते हैं, किसने क्या लिखा...
सौरव गांगुली ने लिखा, 'शानदार टेस्ट मैच...इंग्लैंड को बधाई...विराट कोहली बिल्कुल स्टैंडआउट थे और इस कंडीशन में कुमार धर्मसेना ने अच्छी अपायरिंग की। बेहतरीन अंपायर।'
Fantastic test match ..congratulations England ..virat kohli an absolute standout .and for me Kumara Dharmasena was fantastic in these conditions ...best umpire @cricketsrilanka @BCCI @bhogleharsha England outspin India in England......didn’t see this coming. Mooen Ali, take a bow 🙇♂️ #ENDvIND
आकाश चोपड़ा ने लिखा, 'इंग्लैंड ने इंग्लैंड में भारत को आउट किया ... यह नहीं देखा। मोईन अली को सलाम।'