{"_id":"5b8bf24742c79246475f8111","slug":"virat-kohli-becomes-highest-run-scorer-as-captain-in-a-test-series","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"कोहली की झोली में आई एक और बड़ी उपलब्धि, इस बार सचिन नहीं द्रविड़ का तोड़ा रिकॉर्ड","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
कोहली की झोली में आई एक और बड़ी उपलब्धि, इस बार सचिन नहीं द्रविड़ का तोड़ा रिकॉर्ड
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
टीम इंडिया और इंग्लैंड के बीच पांच मैचों की टेस्ट सीरीज का चौथा व निर्णायक मुकाबला साउथ हैम्पटन में खेला जा रहा है। इंग्लैंड द्वारा दिए गए 245 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी टीम इंडिया ने चौथे दिन तीन विकेट जल्दी गंवाने के बाद शानदार वापसी की है।
2 of 5
विराट कोहली
इस मैच में कप्तान कोहली ने 58 रन की अर्धशतकीय पारी खेलकर इंग्लिश टीम को जीत से दूर रखा। इसी के साथ चौथे टेस्ट की दूसरी पारी में 15 के स्कोर पहुंचते ही कप्तान विराट कोहली ने विदेशी सरजमीं पर टेस्ट क्रिकेट में रिकॉर्ड की एक नई इबारत लिख दी।
3 of 5
Virat kohli
दरअसल कोहली पहले ऐसे भारतीय कप्तान बन गए हैं, जिन्होंने इकलौती टेस्ट सीरीज में 500 से ज्यादा रन बनाए हैं। ऐसा करने वाले विराट कोहली पहले एशियाई कप्तान भी बन गए हैं। इसके अलावा विदेशी दौरे पर एक टेस्ट सीरीज में 500 से ज्यादा रन बनाने वाले वह दुनिया के छठे कप्तान भी बन गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
राहुल द्रविड़
इतना ही नहीं, बतौर कप्तान पूर्व कप्तान राहुल द्रविड़ का 12 साल पुराना रिकॉर्ड भी तोड़ दिया है। द्रविड़ ने साल 2006 में वेस्टइंडीज के खिलाफ चार टेस्ट मैचों की सीरीज में 496 रन बनाए थे।
विज्ञापन
5 of 5
gavaskar and vishwanath
बता दें कि टीम इंडिया की तरफ से एक टेस्ट में सर्वाधिक रन बनाने का रिकॉर्ड सुनील गावस्कर के नाम है। साल 1971-1972 में सुनील गावस्कर ने वेस्टइंडीज के खिलाफ 771 रन बनाए थे।
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।