फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

मंदी के दौर में मिस्बाह की चांदी, पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड देगा इतने करोड़ रुपये

Fri, 06 Sep 2019 04:43 PM IST
Rohit Ojha स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: Rohit Ojha Updated Fri, 06 Sep 2019 04:43 PM IST
विज्ञापन
Misbah ul Haq to pocket a whopping salary as head coach and chief selector of Pakistan
मिसबाह उल हक - फोटो : सोशल मीडिया

पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) ने मिस्बाह उल हक को पाक क्रिकेट टीम में दोहरी जिम्मेदारी सौंपी है। मिस्बाह को पीसीबी ने मुख्य कोच और मुख्य चयनकर्ता नियुक्त किया है।पीसीबी ने पाक टीम के पूर्व कप्तान रहे मिस्बाह को पाक टीम के पूर्व कोच रहे मिकी आर्थर के समान वेतन पैकेज दिया है। हालांकि । पीसीबी ने आधिकारिक तौर पर वेतन पैकेज की घोषणा नहीं की है, लेकिन पीसीबी के मुख्य कार्यकारी अधिकारी ने कहा है कि मिस्बाह को आर्थर के समान ही राशि मिलेगी। 

Misbah ul Haq to pocket a whopping salary as head coach and chief selector of Pakistan
मिस्बाह उल हक - फोटो : Dawn

पाकिस्तानी वेबसाइट डेली टाइम्स के अनुसार आर्थर को प्रति माह 14 लाख रुपए मिलते थे। चुकीं मिस्बाह को कोच और चयनकर्ता की दोहरी जिम्मेदारी मिली है, इसलिए उनको लगभग 32 लाख रुपए प्रति मिल सकता है। मिस्बाह ने इससे पहले पाक अंडर-19 टीम की कोचिंग की पेशकश को ठुकरा दिया था। इस तरह उन्हें पीसीबी साल में चार करोड़ 84 लाख रुपए का भुगतान करेगा। पीसीबी ने एक ही भूमिका के लिए यूनिस खान के 15 लाख रुपये के अनुरोध को खारिज कर दिया और इसके बदले 11 लाख रुपये की पेशकश की थी। खबरों की माने तो इंजमाम उल हक को चयनकर्ता की भूमिका के लिए 16 लाख प्रति माह मिलते थे।

Misbah ul Haq to pocket a whopping salary as head coach and chief selector of Pakistan
Misbah ul Haq-Waqar Younis - फोटो : social Media

पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने मिस्बाह उल हक के साथ तीन साल के लिए करार किया है। इनके अलावा वकार यूनिस को पाकिस्तान टीम का बॉलिंग कोच तीन साल के लिए नियुक्त किया गया है। वकार यूनिस को मिस्बाह उल हक के कहने पर  ही टीम के साथ जोड़ा गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Misbah ul Haq to pocket a whopping salary as head coach and chief selector of Pakistan
misbah ul haq - फोटो : social Media

पाकिस्तान टीम के नए हेड कोच और चीफ सलेक्टर बने मिस्बाह उल हक के लिए पहला असाइनमेंट श्रीलंका का पाकिस्तान दौरान है। पाकिस्तानी टीम साल 2009 के हमले (श्रीलंकाई की टीम बस पर लाहौर में हमला हुआ था) के बाद पहली बार श्रीलंकाई टीम की मेजबानी करेगी। इसी महीने पाकिस्तान की टीम को श्रीलंका के खिलाफ तीन-तीन मैचों की वनडे और टी-20 इंटरनेशनल सीरीज खेलनी है, जिसमें पाकिस्तान टीम के कप्तान सरफराज अहमद होंगे।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed