इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में माइक हसी का चेन्नई सुपरकिंग्स के लिए योगदान बहुत ज्यादा रहा है। अब फ्रैंचाइजी दो साल के निलंबन के बाद वापसी के लिए तैयार है और ऐसे में उन्होंने हसी की भी वापसी की घोषणा की है।
दरअसल, माइक हसी को चेन्नई सुपरकिंग्स ने आईपीएल 2018 के लिए बल्लेबाजी कोच बनाया है। चेन्नई सुपरकिंग्स ने अपने आधिकारिक बयान में बल्लेबाजी कोच हसी का बयान जारी करते हुए कहा, 'मुझे फ्रैंचाइजी से जुड़कर सीएसके में युवा खिलाड़ियों की मदद करने की बहुत खुशी है। यह उत्साह की बात है कि चेन्नई सुपरकिंग्स की वापसी हो रही है। मुझे उम्मीद है कि फैंस अपनी टीम को वापस पाकर बहुत खुश होंगे।'
चेन्नई सुपरकिंग्स एकमात्र टीम है, जिसने 2008 से 2015 तक आईपीएल के प्लेऑफ में जगह बनाई। हसी इस फ्रैंचाइजी के लिए सबसे ज्यादा रन बनाने के मामले में सुरेश रैना (3,699) और महेंद्र सिंह धोनी (2,987) के बाद तीसरे नंबर पर हैं।
ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज ने सीएसके के लिए आठ में से सात एडिशन में हिस्सा लेते हुए 42 की औसत से 1,768 रन बनाए। इस दौरान उन्होंने एक शतक जबकि 13 अर्धशतक जमाए। बाएं हाथ के बल्लेबाज ने आईपीएल के पहले एडिशन में किंग्स इलेवन पंजाब के खिलाफ मोहाली में शतक जमाया था।
5 of 5
सीएसके
- फोटो : Cricbuzz.com
एमएस धोनी के नेतृत्व में चेन्नई सुपरकिंग्स ने 2010 और 2011 आईपीएल का खिताब जीता। इसके अलावा 2008, 2012, 2013 और 2015 में वह रनर-अप रही। 2014 में हसी मुंबई इंडियंस के साथ रहे। हालांकि, अगले साल सीएसके ने उन्हें वापस अपने साथ जोड़ा। बता दें कि आईपीएल के 11वें सीजन के लिए चेन्नई सुपरकिंग्स ने एमएस धोनी, सुरेश रैना और रविंद्र जडेजा को रिटेन कर लिया है।