फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

इस दिग्गज ने कहा- जसप्रीत बुमराह टेस्ट टीम के लायक नहीं, इंग्लैंड दौरे से करना चाहिए बाहर

Tue, 30 Jan 2018 08:20 AM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Updated Tue, 30 Jan 2018 08:20 AM IST
विज्ञापन
michael holding says i would not play jasprit bumrah in england
जसप्रीत बुमराह - फोटो : BCCI

दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ टेस्ट सीरीज में शानदार प्रदर्शन करने वाले टीम इंडिया के तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह की प्रतिभा पर एक दिग्गज ने सवाल खड़े कर दिए हैं। वेस्टइंडीज के पूर्व महान तेज गेंदबाज माइकल होल्डिंग ने कहा कि जसप्रीत बुमराह के बारे में वह पूरी तरह आश्वस्त नहीं है कि इंग्लैंड में भारतीय गेंदबाज कमाल करेगा।

michael holding says i would not play jasprit bumrah in england
जसप्रीत बुमराह - फोटो : BCCI

माइकल होल्डिंग ने कहा, 'मुझे नहीं लगता कि नई गेंद से जसप्रीत बुमराह इंग्लैंड में गेंदबाजी कर सकता है। वह नई गेंद को दाएं हाथ के बल्लेबाजों के खिलाफ बाहर नहीं ले जा पाता। यही वजह है कि वह मेरी पहली पसंद नहीं हैं। मेरी नजर में भुवनेश्वर कुमार श्रेष्ठ हैं। इसके साथ ही मैं इशांत शर्मा और मोहम्मद शमी को गेंदबाजी करते देखना पसंद करूंगा।'

michael holding says i would not play jasprit bumrah in england
जसप्रीत बुमराह

होल्डिंग ने आगे कहा, 'इंग्लैंड की पिच का बर्तावदक्षिण अफ्रीका से बिलकुल भिन्न होगा। मैं बुमराह को नहीं खिलाना चाहूंगा क्योंकि वह गेंद को पटकता है। इंग्लैंड की पिच पर गेंद काफी स्विंग होती है और इसके लिए आपको आगे की लाइन पर गेंदें फेंकना होती हैं।' बता दें कि अपनी डेब्यू टेस्ट सीरीज में बुमराह ने जबर्दस्त प्रदर्शन किया और 3 टेस्ट मैचों में कुल 14 विकेट झटके। तीसरे टेस्ट मैच में उन्होंने अपने करियर का पहला 5 विकेट हॉल भी हासिल किया।

विज्ञापन
विज्ञापन
michael holding says i would not play jasprit bumrah in england
जसप्रीत बुमराह - फोटो : BCCI

बकौल होल्डिंग, 'बुमराह पुरानी गेंद से अच्छी गेंदबाजी करते हैं। वह गेंद को पिच पर पटकते हैं और उनकी रफ्तार भी अच्छी है। यही वजह रही कि सेंचुरियन और वांडरर्स की पिच पर बुमराह को विकेट मिले।' 

विज्ञापन
michael holding says i would not play jasprit bumrah in england
भुवनेश्वर कुमार

वहीं होल्डिंग ने टीम इंडिया के गेंदबाजों की दक्षिण अफ्रीका में प्रदर्शन की तारीफ भी की। होल्डिंग ने कहा, 'भारतीय गेंदबाजों ने जबर्दस्त प्रदर्शन किया। मैं उनमें कोई कमी नहीं निकाल सकता। बल्लेबाजी की वजह से टीम इंडिया सीरीज में नाकाम रही। गेंदबाजों ने अच्छी गेंदबाजी की लेकिन पिच उनके मुफीद भी थी।'

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed