फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

#MeToo कैंपेन: क्रिकेट तक पहुंची इसकी आग, संबंध बनाने को लेकर गाइडलाइन जारी

Thu, 11 Oct 2018 12:13 AM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Updated Thu, 11 Oct 2018 12:13 AM IST
विज्ञापन
MeToo: New Zealand Cricket Players Association adds sexual consent guidelines
metoo

दुनिया भर में चल रहे मीटू कैपेंन का असर अब क्रिकेट में भी देखने को मिल रहा है। दरअसल, न्यूलीलैंड क्रिकेट प्लेयर्स एसोसिएशन ने मीटू से संबंधित एक हैंडबुक जारी किया है। इस हैंडबुक में खिलाड़ियों के लिए कुछ गाइडलाइंस जारी किए हैं। इन गाइडलाइंस के मुताबिक खिलाड़ियों को बताया गया है कि उन्हें महिलाओं के साथ कैसा बर्ताव करना है और उनके साथ कैसे पेश आना है।

MeToo: New Zealand Cricket Players Association adds sexual consent guidelines
New Zealand

न्यूजीलैंड क्रिकेट प्लेयर एसोसिएशन ने महिलाओं के साथ होने वाले दुर्व्यवहार को रोकने के लिए ये कदम उठाया है। न्यूजीलैंड क्रिकेट में पहली बार ऐसा हो रहा है कि हैंडबुक के जरिए खिलाड़ियों को यौन दुर्व्यवहार से जुड़ी बातें बताई गई हैं। खास तौर से कार्य स्थल पर इस तरह की चीजों से कैसे बचा जाए इसके बारे में पूरी जानकारी दी गई है।


 

MeToo: New Zealand Cricket Players Association adds sexual consent guidelines
new zealand - फोटो : File

इस हैंडबुक में मुख्य रूप से आप किस तरह निर्णय लेते हैं और आपके पेशेवर जीवन पर इसका क्या असर पड़ सकता है। इससे संबंधित बातों का विस्तार से उल्लेख किया गया है।

 

विज्ञापन
विज्ञापन
MeToo: New Zealand Cricket Players Association adds sexual consent guidelines
#metoo

गौरतलब है कि मीटू कैंपेन दुनियाभर में छाया हुआ है। इस कैंपेन के तहत आए दिन कई दिग्गजों पर आरोप लग रहे हैं ऐसे में न्यूजीलैंड क्रिकेट ने अपने खिलाड़ियों के लिए बड़ा कदम उठाते हुए पहले ही उन्हें सचेत कर दिया है और न्यूजीलैंड क्रिकेट के इस कदम को सराहनीय कहा जा सकता है।

 

विज्ञापन
MeToo: New Zealand Cricket Players Association adds sexual consent guidelines
metoo के तहत लगाए गए आरोप

बता दें कि अमेरिका से शुरू हुए इस कैंपेन में पूरी दुनिया के लोग हिस्सा ले रहे हैं और इस कैंपेन के तहत सालों बाद कई खुलासे कर रहे हैं। मालूम हो कि हाल के दिनों में बॉलीवुड के कई लोग एक-दूसरे पर इस कैंपेन के तहत आरोप-प्रत्यारोप लगा रहे हैं।

 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed