आईपीएल में पूरे विश्व के बड़े से बड़े क्रिकेटर जुड़ते हैं और किसी न किसी रूप में अपना योगदान देते हैं। इस लीग की भारत में फैन फॉलोइंग बहुत ज्यादा है। आईपीएल के दौरान कई विदेशी खिलाड़ी अपने प्रदर्शन की बदौलत भारतीय फैंस के दिलों में बस जाते हैं। इतना ही नहीं खिलाड़ियों के अलावा क्रिकेटर्स की पत्नी, फ्रेन्ड्स और उनके कई सारे दोस्त आईपीएल में जमकर एन्जॉय करते हैं।
इसके अलावा आईपीएल में फ्रैंचाइजी अपने-अपने स्तर पर होस्ट करने वाले एंकर रखते हैं। मयंती लैंगर का नाम तो आपने सुना ही होगा। उनके चाहने वालों की कोई कमी नहीं। क्रिकेट में बतौर होस्ट उनका लंबा अनुभव रहा है और यंग जेनेरेशन में उनकी फैन फॉलोइंग भी गजब की है। इसी बीच एक और नाम है जिनकी चर्चा सोशल मीडिया पर खूब जोरों पर है।
जी हां, ऐसे ही कोलकाता नाइटराइडर्स की मिस्ट्री गर्ल ने काफी सुर्खियां हासिल की है। वह आमतौर पर केकेआर कैंप की जानकारी देती हैं और खिलाड़ियों के बारे में रोचक बातें भी फैंस तक पहुंचाती हैं। अगली स्लाइड में जानिए आखिर कौन हैं यह मिस्ट्री गर्ल?
दरअसल, हम बात करे रहे हैं कोलकाता नाइटराइडर्स की एंकर मेडोना टैक्सेइरा की। मेडोना एक इंडियन मॉडल और एक्ट्रेस हैं। वह वर्तमान में कोलकाता नाइटराइडर्स की एंकर की जिम्मेदारी निभा रही हैं। मेडोना को फ्रेंचाइजी के साथ अलग-अलग स्थानों पर मस्ती करते देखा गया है। फ्लाइट से लेकर प्रेक्टिस सेशन के दौरान तक वह अपनी टीम के साथ खूब मौज मस्ती करती नजर आती हैं।
मेडोना पेशे से एक कोरियोग्राफर भी हैं और साथ ही साथ वह WWE में एंकर के तौर पर भी काम कर चुकी हैं। उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर अलग-अलग लोगों के साथ अलग-अलग फोटो शेयर की है, आंद्रे रसेल मंदिरा बेदी जैसे लोग शामिल हैं।