बल्लेबाजी में अहम भूमिका निभाने वाले आस्ट्रेलियाई खिलाड़ी डेविड वॉर्नर अब सनराइजर्स हैदराबाद के लिए उपलब्ध नहीं होंगे जो गुरूवार को यहां होने वाले अहम आईपीएल मुकाबले में मुंबई इंडियंस के सामने होगी।
यह मैच दोनों टीमों के लिए अहम होगा क्योंकि इसमें जीत से उनके प्ले आफ में पहुंचने की संभावना प्रबल हो जाएगी जबकि हार से वे बाहर होने के एक कदम करीब पहुंच जाएंगी।
2 of 8
मुंबई vs हैदराबाद
- फोटो : social media
चेन्नई सुपरकिंग्स और दिल्ली कैपिटल्स ने प्लेआफ में अपना स्थान पक्का कर लिया है जबकि अन्य दो स्थानों पर अभी फैसला होना है। इस समय मुंबई इंडियंस की टीम 12 मैचों में 14 अंक से तीसरे स्थान पर है जबकि हैदराबाद इतने ही मैचों में 12 अंक से चौथे स्थान पर है।
अगर मुंबई गुरूवार को जीत जाती है तो वह प्ले आफ के लिए क्वालीफाई कर लेगी जबकि हैदराबाद के इसमें जीत से 14 अंक हो जाएंगे और दोनों टीमों के समान अंक होंगे जिससे उन्हें अपना भाग्य जानने के लिये लंबा इंतजार करना होगा।
वार्नर ने 12 मैचों में 692 रन बनाए हैं और वह इंग्लैंड में 30 मई से शुरू होने वाले विश्व कप से पहले राष्ट्रीय टीम के शिविर में शामिल होने के लिए स्वदेश चले गए हैं।
उनके जाने से टीम में आया खालीपन बहुत खलेगा जिससे कप्तान केन विलियम्सन, मनीष पांडे, आल राउंडर विजय शंकर और वापसी करने वाले रिद्धिमान साहा को जिम्मेदारी संभालनी होगी।
हैदराबाद के गेंदबाजों ने बीच बीच में अच्छा प्रदर्शन किया है और मुंबई इंडियंस के मजबूत लाइन अप के खिलाफ उन्हें एकजुट होकर खेलने की जरूरत होगी।