भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच छह दिसंबर से चार मैचों की टेस्ट सीरीज का पहला मुकाबला एडिलेड में खेला जाएगा। इसके लिए दोनों टीमें तैयार हैं। इससे पहले भारतीय टीम ऑस्ट्रेलिया एकादश के खिलाफ अभ्यास मैच खेल रही है, लेकिन पहले दिन का खेल बारिश के कारण रद्द हो गया था।
बीसीसीआई ने पोस्ट किया भारतीय खिलाड़ियों का यह फनी VIDEO, हो रहा जमकर वायरल
इस सब के बीच बीसीसीआई ने सोशल मीडिया पर 1 मिनट का वीडियो पोस्ट किया है, जो जमकर वायरल हो रहा है। दरअसल, बीसीसीआई ने एक वीडियो पोस्ट किया है जिसमें रोहित शर्मा, दिनेश कार्तिक, लोकेश राहुल, भुवनेश्वर कुमार और जसप्रीत बुमराह 'रैपिड फायर' में सवालों का जवाब दे रहे थे और इसका नाम रखा गया था - 'वन मिनट रैप विद टीम इंडिया'।
The 1-minute wrap with Team India 😎😅😅
Who is always hungry? Who is a phone addict? Many fun facts about #TeamIndia on the sidelines of a headshot shoot.
Find out here ----> https://t.co/ECHJ56HhKe - by @28anand pic.twitter.com/jdPcjWF8g0
बीसीसीआई ने सवाल-जवाब वाले इस सेशन का वीडियो पोस्ट करते हुए लिखा, 'किसको सबसे ज्यादा भूख लगती है? कौन फोन का आदी है? हेडशॉट फोटोशूट के दौरान टीम इंडिया की कई दिलचस्प बातें सामने आई हैं।'
इस वीडियो में रोहित और उनके साथियों ने एक सवाल का जवाब दिया है कि- 'कौन है जो कहीं भी सो सकता है?' इस सवाल के जवाब में इन खिलाड़ियों ने दिलचस्प जवाब दिए हैं और फैंस इस वीडियो को खूब पसंद भी कर रहे हैं।
बता दें कि तीन मैचों की टी-20 सीरीज 1-1 की बराबरी के बाद टीम इंडिया को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ चार टेस्ट और 3 वन-डे मैचों की सीरीज खेलनी है।