{"_id":"5bff1e1bbdec2241aa7f2811","slug":"ms-dhoni-appointment-as-india-captain-was-a-regressive-step-bcci-official-felt-report","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"मिताली विवाद के बाद एक और भूचाल, एशिया कप में धोनी की कप्तानी से खफा थे बीसीसीआई अधिकारीः रिपोर्ट","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
मिताली विवाद के बाद एक और भूचाल, एशिया कप में धोनी की कप्तानी से खफा थे बीसीसीआई अधिकारीः रिपोर्ट
Thu, 29 Nov 2018 04:31 AM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Updated Thu, 29 Nov 2018 04:31 AM IST
विज्ञापन
1 of 6
ms dhoni
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
मिताली राज विवाद ने भारतीय क्रिकेट में भूचाल पैदा कर दिया। राज के खुलासे के बाद कई और बातें सामने खुलकर आ रही है, जिसे सुनकर आप कुछ वक्त के लिए जरूर ठहर जाएंगे। रिपोर्ट्स के मुताबिक ये खुलासे किसी और के बारे में नहीं बल्कि टीम इंडिया के पूर्व कप्तान एमएस धोनी को लेकर हुए हैं।
2 of 6
powar and mithali
गौरतलब है कि हाल ही में मिताली राज ने कोच रमेश पोवार और सीओए की सदस्या डायना एडुल्जी पर आरोप लगाया था। भारतीय महिला क्रिकेट टीम की वन-डे कप्तान मिताली राज ने बीसीसीआई को शिकायती पत्र लिखा, जिसमें उन्होंने कोच रमेश पोवार पर पक्षपात और डायना पर 'मिताली को बर्बाद' करने का आरोप लगाया था।
3 of 6
ms dhoni
इसी क्रम में अब ऐसी खबरें सामने आ रही हैं कि 2017 में कप्तानी छोड़ चुके धोनी को फिर से एशिया कप में अफगानिस्तान के खिलाफ कप्तानी देने के फैसले से कई अधिकारी खुश नहीं थे। रिपोर्ट्स के मुताबिक बीसीसीआई के कुछ अधिकारी धोनी को कप्तानी देने के पक्ष में शामिल नहीं थे। वो किसी और सीनियर खिलाड़ी को कप्तानी की कमान सौंपना चाहते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 6
ms dhoni
टाइम्स ऑफ इंडिया की एक रिपोर्ट के मुताबिक एमएस धोनी को दोबारा टीम की कमान संभालने पर कुछ लोग नाखुश थे, लेकिन अब पता चला है कि एक अधिकारी ने इसका जोरदार विरोध किया था। बता दें कि धोनी की कप्तानी में भारत और अफगानिस्तान के बीच वह मुकाबला टाई हुआ था। बतौर कप्तान इस मैच में धोनी ने टीम इंडिया की तरफ से 200वीं बार कप्तानी की थी।
विज्ञापन
5 of 6
बीसीसीआई
सूत्रों के मुताबिक बीसीसीआई के एक अधिकारी ने कहा था कि धोनी के अलावा जो भी खिलाड़ी सीनियर है उसे कप्तानी की जिम्मेदारी देनी चाहिए। जब धोनी को कप्तान चुन लिया गया तब भी इस अधिकारी ने फैसले का विरोध किया था। हालांकि, एशिया कप में नियमित कप्तान विराट के बाद हिटमैन रोहित शर्मा को टीम इंडिया की कमान सौंपी गई।
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।