फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

पाक बल्लेबाजों पर आरोप, 'टीम के बजाय सिर्फ अपनी जगह बचाने के लिए खेलते हैं'

Mon, 14 Jan 2019 09:13 AM IST
अभिषेक निगम स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: अभिषेक निगम Updated Mon, 14 Jan 2019 09:13 AM IST
विज्ञापन
makhaya ntini says pakistan batsmen playing for themselves not for the team
पाकिस्तान

पाकिस्तान क्रिकेट टीम का मौजूदा दक्षिण अफ्रीका अब तक बहुत खराब रहा है। मौजूदा टेस्ट सीरीज में पांच मौकों पर मेहमान टीम 200 रन के अंदर ऑलआउट हुई। पाकिस्तान के बल्लेबाज पूरी सीरीज में कोई प्रतिस्पर्धा नहीं दिखा सके। बाबर आजम और शान मसूद को किनारे किया जाए तो शेष बल्लेबाजी ताश के पत्तों की तरह बिखरती दिखी।

makhaya ntini says pakistan batsmen playing for themselves not for the team
Sarfaraz Ahmed

सरफराज अहमद के नेतृत्व वाली पाकिस्तान टीम मौजूदा सीरीज में 0-2 से पीछे है और उस पर क्लीन स्वीप का खतरा मंडरा रहा है क्योंकि दक्षिण अफ्रीका को तीसरा टेस्ट जीतने के लिए 7 विकेट की दरकार है। यह लगातार दूसरा मौका होगा जब पाकिस्तान को दक्षिण अफ्रीका के हाथों उसके घर में क्लीन स्वीप झेलनी पड़े। इससे पहले मिस्बाह उल हक की कप्तानी में पाकिस्तान का सूपड़ा साफ हुआ था।

makhaya ntini says pakistan batsmen playing for themselves not for the team
मखाया नतिनि

दक्षिण अफ्रीका के पूर्व तेज गेंदबाज मखाया नतिनि ने कहा है कि पाकिस्तान के बल्लेबाज एक इकाई बनकर प्रदर्शन नहीं करते। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान के बल्लेबाज टीम के लिए बल्कि अपनी जगह सुरक्षित रखने पर ध्यान देते हैं। मौजूदा सीरीज में एक भी पाक बल्लेबाज ने शतक नहीं जमाया है। केप टाउन में असद शफीक जरूर शतक के नजदीक पहुंचे। उन्होंने 88 रन की पारी खेली।

विज्ञापन
विज्ञापन
makhaya ntini says pakistan batsmen playing for themselves not for the team
मखाया नतिनि

मखाया नतिनि ने कहा, 'पाकिस्तान के बल्लेबाज टीम के बजाय अपने लिए खेलते हैं। उन्हें पता है कि अगर अर्धशतक जमाया तो अगले मैच में खेलने का मौका मिलेगा। उन्हें टीम से बाहर नहीं किया जाएगा क्योंकि उन्होंने अर्धशतक जमाया है। पाक बल्लेबाज यह नहीं सोचते कि टीम को आगे कैसे लेकर जाना है।'

विज्ञापन
makhaya ntini says pakistan batsmen playing for themselves not for the team
pakistan cricket team

पिछले दो सालों में अर्धशतक को शतक में तब्दील करने के मामले में पाकिस्तान सबसे पीछे है। बांग्लादेश की औसत भी पाक से बेहतर है। टीम इंडिया इस मामले में शीर्ष पर है, जिसका कनवर्जन रेट 38 प्रतिशत है। पाकिस्तान की टीम इस समय आईसीसी रैंकिंग में छठे स्थान पर काबिज है। उसका श्रीलंका से सिर्फ एक रेटिंग अंक ज्यादा है, जो सातवें स्थान पर बनी हुई है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed