{"_id":"5c3b5207bdec22739a5bddf5","slug":"ausvind-when-joke-became-reality-for-aussie-paceman-jason-behrendorff","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"बेहरेनडोर्फ के लिए जब मजाक हकीकत बन गया, पहले ही ओवर में खत्म की थी 'गब्बरगिरी'","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
बेहरेनडोर्फ के लिए जब मजाक हकीकत बन गया, पहले ही ओवर में खत्म की थी 'गब्बरगिरी'
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: अभिषेक निगम
Updated Mon, 14 Jan 2019 08:24 AM IST
विज्ञापन
1 of 7
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
ऑस्ट्रेलिया के तेज गेंदबाज जेसन बेहरेनडोर्फ ने शनिवार को सिडनी में भारत के खिलाफ अपने अंतरराष्ट्रीय एकदिवसीय पदार्पण से पहले मजाक में कहा था कि वह पहले ओवर में विकेट लेंगे और मैच में ऐसा ही हुआ।
2 of 7
लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारतीय टीम चौथे ओवर में चार रन पर तीन विकेट गंवा दिए थे, जिसमें बेहरेनडोर्फ ने पहले ओवर में ही सलामी बल्लेबाज शिखर धवन को शून्य पर आउट किया था।
3 of 7
बेहरेनडोर्फ ने रविवार को यहां कहा, ‘पहले ओवर में मैं थोड़ा परेशान था, लेकिन जिस तरह से पहला ओवर हुआ मैं इससे से ज्यादा उम्मीद नहीं कर सकता था। मैंने अपने साथियों से कहा था कि मैं अपने पहले एकदिवसीय के पहले ओवर में विकेट लेना चाहूंगा और ऐसा हो गया। इससे मेरी परेशानी थोड़ी कम हुई।’
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 7
नए गेंद से उनके जोडीदार झाय रिचर्डसन ने कप्तान विराट कोहली और अंबाती रायुडू का विकेट लेकर भारत को बैकफुट पर धकेल दिया जहां से टीम वापसी करने में नाकाम रही।
विज्ञापन
5 of 7
उन्होंने कहा, ’रिचर्डसन और मैंने साझेदारी में काम किया। मेरी मुख्य ताकत गेंद को स्विंग कराना है। वह बहुत तेज गेंदबाजी करता है। हमारी योजना शुरुआत में विकेट लेने की थी और किस्मत ने हमारा साथ दिया। पीटर सिडल ने बीच के ओवरों में अच्छी गेंदबाजी की और मुझे लगा कि सभी गेंदबाजों ने वास्तव में शानदार गेंदबाजी की। हमारे पास सरल योजनाएं थीं और अधिकांश समय हम उस पर खरे उतरे।’
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।