North Korea Rules: दुनिया में कई अजीबोगरीब जगहे हैं जिनके बारे में जानकर आप हैरान हो जाएंगे। एक देश में कई तरह के अजीबगरीब नियम हैं। इन नियमों के बारे में जानकर आप हैरत में पड़ जाएंगे। यहां पर कोई अपनी मर्जी से टीवी तक नहीं देख सकता है। इस देश में तीन से चार टीवी चैनल हैं, लेकिन उन पर दुनिया की कोई नहीं दिखाई जाती है। सबसे हैरानी वाली बात यह है कि इस देश में एक प्रतिशत से कम लोगों के पास ही इंटरनेट है।
Ajab-Gajab: इस देश में अपनी मर्जी से नहीं देख सकते हैं टीवी, दुनिया की खबरें देखना है पाप, जानिए क्या है वजह
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तर कोरिया में मीडिया पर सरकार का पूरी तरह से नियंत्रण है। सरकार जो चाहती है सिर्फ वही टीवी पर दिखाया जा सकता है। यहां पर सिर्फ तीन या चार चैनल हैं जिन पर सिर्फ उत्तरी कोरिया और नेता किम जोंग उन का गुणगाना किया जाता है। रेडियो पर भी इसी तरह के प्रोग्राम सुनने को मिलते हैं।
बाहरी चैनल देखने पर मिलती है कड़ी सजा
उत्तर कोरिया में अगर कोई विदेश चैनल देखते या सुनते पकड़ा जाता है, तो उसे कड़ी सजा दी जाती है। सबसे हैरानी वाली बात यह है कि उसे जेल भी हो सकती है। जिन रेडियो चैनलों से सरकार नाराज होती है, तो उनको बंद कर किया जाता है।
Last Road of the World: इस आखिरी सड़क के बाद खत्म हो जाती है दुनिया, जानिए इसकी दिलचस्प कहानी
Viral Video: शादी समारोह में अचानक घुसा सांड, खाने की प्लेट लेकर भागने लगे बाराती, आप भी देखें मजेदार वीडियो
विदेशियों से फोन पर नहीं कर सकते हैं बात
उत्तर कोरियों में कुल आबादी के 0.1 फीसदी लोग ही इंटरनेट का इस्तेमाल करते हैं। इस देश में कोई समाचार पोर्टल नहीं है। चीन की एक वेबसाइट उरीमिन्जिककिरी उत्तर कोरियाई स्रोतों से यहां के बारे में समाचार बताती है। सबसे हैरानी वाली बात यह है कि यहां के लोग विदेशियों से फोन पर बात भी नहीं कर सकते हैं।